whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27930690
Loading...


भंडारिया के मदगडी (क), मेराल के करकोमा, रमना के सिलीदाग, बरडीहा के सुखनदी व सगमा के कटहरकला पंचायत में शिविर आयोजित

location_on गढ़वा access_time 10-Dec-21, 06:11 PM visibility 661
Share



भंडारिया के मदगडी (क), मेराल  के करकोमा, रमना  के सिलीदाग, बरडीहा  के सुखनदी व सगमा के कटहरकला पंचायत में शिविर आयोजित


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज गढ़वा जिलांतर्गत 5 प्रखंड के 5 पंचायतों में शिविर आयोजित हुआ। यह शिविर भंडारिया प्रखंड के मदगडी (क), मेराल प्रखंड के करकोमा, रमना प्रखंड के सिलीदाग, बरडीहा प्रखंड के सुखनदी व सगमा प्रखंड के कटहरकला पंचायत में आयोजित किया गया। जहां पंचायत वासियों को सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई व लोगों से विभिन्न योजनाओं के लाभ में आने वाली परेशानियों से जुड़े आवेदन भी लिए गए साथ ही आम जनता की समस्याओं को सुना गया तथा उसका त्वरित निष्पादन किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
शिविर में पेंशन आदि से जुड़ी समस्याओं का भी निराकरण किया गया। लगाए गए स्टॉल में मुख्य रूप से आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, बाल विकास एवं परियोजना विभाग, आवास योजना, मनरेगा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कृषि, आत्मा, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, बैंक इत्यादि के द्वारा स्टॉल गया। जिसमें आमजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के साथ हीं समस्याओं का समाधान किया गया। वहीं कई जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण, जॉब कार्ड समेत अन्य का वितरण किया गया। साथ हीं कोविड के मद्देनजर वैक्सिनेशन कैम्प भी लगाया गया, जहां शेष बचे लोगों का टीकाकरण किया गया। इसके अलावे उक्त कार्यक्रम में पंचायतस्तर पर आयोजित शिविरों में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा के जॉब कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त करने, प्रवासी श्रमिकों के लिए प्राथमिकता के आधार पर जॉब कार्ड बनाने हेतु अग्रेतर कार्रवाई की गई।
वहीं हड़िया बिक्री के रोजगार में संलग्न महिलाओं की पहचान कर उन्हें फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराने, श्रम विभाग द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन कराया गया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया गया तथा पंचायत वासियों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजनांतर्गत नए राशन कार्ड हेतु आवेदन एवं स्वीकृत राशन कार्ड का लाभुकों के बीच वितरण किया गया। इसके साथ ही अयोग्य लाभान्वितों को राशन कार्ड सरेंडर करने हेतु प्रेरित भी किया गया। सोना-सोबरन धोती/लुंगी-साड़ी योजना के तहत लाभुकों के बीच वस्त्र वितरण तथा सामाजिक सुरक्षा के तहत जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया।
वहीं पेंशन योजना अंतर्गत नए आवेदकों से पेंशन का लाभ स्वीकृत करने हेतु आवेदन प्राप्त किए गए तथा पेंशन हेतु प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर जाँचोपरांत स्वीकृति एवं लाभुकों को पेंशन प्राप्त करने में होने वाली समस्याओं का निराकरण किया गया। इसके साथ ही कृषि ऋण माफी योजनांतर्गत लाभुकों के कृषि ऋण माफी हेतु आवेदन प्राप्त कर उन पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया तथा किसान क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन एवं बैंकों द्वारा स्वीकृत किसान क्रेडिट कार्ड का लाभुकों के बीच वितरण किया गया। विदित हो कि राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में दिनांक 16.11.2021 से 28.12.2021 तक की अवधि में गढ़वा जिला अंतर्गत सभी पंचायतों में "आपके अधिकार - आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
उपायुक्त द्वारा आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर कई आवश्यक निर्देश भी दिए गए है। वहीं कार्यक्रम के माध्यम से आए हुए सभी आवेदनों की ऑनलाइन इंट्री करने संबंधित कार्यो को लेकर अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया है। जिससे जिला स्तर पर समस्याओं का समाधान व निष्पादन की गति को निरंतर बेहतर बनाई रखी जा सके। आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिकायतों के निष्पादन तथा सरकारी योजनाओं से नए लाभुकों को लाभांवित करना है। इस दौरान संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, जिला स्तर से प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, संबंधित पंचायतों के कार्यकारी मुखिया, विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी ग्रामीण जनता समेत अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play