कांडी :
कांडी-थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी 55 वर्षीय बिजय पाण्डेय के शव को ठीकेदार ने थाना गेट के बाहर सड़क पर एम्बुलेंस में छोड़कर फरार हो गया।

मामला गुरुवार रात 10 बजे की है मालूम हो कि बिजय पाण्डेय की मृत्यु संदेहास्पद स्थिति में 8 दिसम्बर को राजस्थान में हो गयी थी मृतक की पत्नी गीता देवी ने अपने पति के संदेहास्पद स्थिति में मौत को लेकर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दी वह आरंग थाना - बीआड़ जिला बाड़मेर राजस्थान में प्रोमेक्स पावर सोलर पावर प्लांट में मजदूरी करते थे परिजनों ने बताया कि ठीकेदार नंदू राम जो शिवपुर का है ने आठ अक्टूबर को 6 बजे सुबह में तवियत खराब होने की सूचना दिया था पुनः 10 बजे बिजय की मृत्यु की खबर दिया गया ठीकेदार नंदू राम व एक अन्य खरसोता निवासी बिशुनदेव राम ने बिजय की शव को लेकर घर आ रहे थे कि 10 अक्टूबर को मृतक के शव को 2 बजे रात में कांडी थाना के बाहर एम्बुलेंस नंबर आर जे 19 पी बी 7699 में ही छोडकर दोनो फरार हो गए परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो सभी थाना पास आकर एम्बुलेंस में पड़ा शव को देखा मृतक घर से 26 अक्टूबर को सात अन्य लोगों बूंदा पासवान संतोष कुमार रवि बीरबल राम चंदन पासवान जसवंत बारी संजय राम के साथ गए थे।
एम्बुलेंस के चालक अनिल माथुर ने बताया कि मैं 8 दिसम्बर को 2 बजे दोपहर में शेरगढ़ चाबा चौराहा जोधपुर से शव को रिसीव किया था उसने बताया कि डेड बॉडी पिकअप गाड़ी में रखा हुआ था मैं 1865 किलोमीटर गाड़ी चलाकर यहां पहुंचा हूँ मुझे किराया भी नही मिला है।
परिजनों ने बताया कि बिजय की मौत संदेह के घेरे में है अगर स्वभाविक मौत थी तो शव को लेकर आने वाले ठीकेदार नंदू राम शव को एम्बुलेंस में ही छोड़कर फरार हो गया मृतक अपनेपिछे पत्नी गीता देवी दो पुत्री 20 वर्ष नमिता कुमारी 17 वर्ष की अस्मिता कुमारी दो पुत्र सनी कुमार पाण्डेय व बॉबी पाण्डेय को छोड़ गए हैं दो लड़की शादी योग्य हो गयी है
थाना प्रभारी फैज रब्बानी ने बताया कि मृतक पत्नी आवेदन दी है पोस्टमार्टम का रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव पैतृक आवास नहीं पहुंचा था।