whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27193148
Loading...


बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल का दसवीं कक्षा का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा

location_on गढ़वा access_time 15-Jul-20, 06:56 PM visibility 764
Share



																		 बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल का दसवीं कक्षा का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा
सबसे ऊपर परी प्रियदर्शिनी, बीच में सुशांत पांडेय एवं मधु कुशवाहा अपने-अपने परिवार के साथ, नीचे विद्यालय के प्राचार्य अजय चौबे एवं विद्यालय की तस्वीर


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : स्थानीय बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल के दसवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा परी प्रियदर्शिनी ने 98.6 अंको के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर रहे सुशांत कुमार पांडेय ने 97.8%अंक प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर रही मधु कुशवाहा ने 94.8% अंक प्राप्त किया। दशवीं की परीक्षा में विद्यालय के कुल 170 बच्चे भाग लिए थे जिसमें सभी 170 बच्चे उत्तीर्ण होने में कामयाब हुए। डॉक्टर बनना चाहती है टॉपर परी प्रियदर्शिनी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा परी प्रियदर्शिनी ने बताया कि वो डॉक्टर बंद कर देश की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए 9 से 10 घंटा निरंतर पढ़ाई करती थी।
परी ने अपने इस बेहतर परिणाम का श्रेय अपने माता पिता एवं गुरुजनों को को दिया। उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता मुझे कभी भी किसी बात के लिए दबाव नहीं बनाए और ना ही मुझ किसी भी तरह से किसी चीज के लिए बाध्य किया। अपितु वह हमेशा मुझे प्रोत्साहित करते रहते थे। उन्होंने कहा कि विद्यालय में भी मुझे बिल्कुल परिवार जैसा ही माहौल मिला। मैं बीपीडीएवी में यूकेजी से पढ़ रही हूं और इस दौरान मुझे सभी शिक्षकों का स्नेह निरंतर मिलता रहा। कभी भी किसी भी समय किसी भी शिक्षक से अपने किसी भी शंका का समाधान कर सकती थी। सभी शिक्षक सहयोग की भावना रखते हैं। इस सफलता से गदगद परी के पिता प्रकाश सिन्हा ने इसका श्रेय विद्यालय के शिक्षकों एवं परी के परिश्रम को देते हुए कहा कि मुझे अपनी बिटिया पर गर्व है।
किसी भी अभिभावक के लिए यह क्षण गौरवपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि हम अभिभावकों को बच्चों के ऊपर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त दबाव नहीं देना चाहिए। अपितु मार्गदर्शक मित्र एवं सहायक के रूप में उनका जीवन मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। इंजीनियर बनना चाहते हैं दूसरे टॉपर सुशांत द्वितीय टॉपर सुशांत पांडेय ने कहा कि मैं अपने रिजल्ट का श्रेय अपने माता पिता एवं परिवार और डीएवी के शिक्षकों को देना चाहूंगा। डीएवी के शिक्षकों ने मुझे हर मार्ग पर सहायता प्रदान किया तथा मुझे सहयोग किया। उन्होंने समय-समय पर मेरा मार्गदर्शन किया। मैं आगे चलकर IIT इंजीनियर बनना चाहता हूं और देश की सेवा करना मेरा प्रथम लक्ष्य होगा। मैं प्रतिदिन 6 से 8 घंटे पढ़ाई करता था।
डॉक्टर बनना चाहती है मधु कुशवाहा तीसरे स्थान पर रही मधु कुशवाहा ने कहा कि सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं एवं सभी गुरुजनों को देना चाहती हूं। मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं। मैंने विद्यालय की पढ़ाई एवं गृह कार्य के अतिरिक्त प्रतिदिन 4 घंटे की पढ़ाई की। मेरा मानना यह है कि हम कितना घंटा पढ़ते हैं यह महत्वपूर्ण नहीं है अपितु कैसे और क्या पढ़ते हैं?यह महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार चौबे ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के परिश्रमी बच्चों, अनुभवी शिक्षकों एवं सहयोगी अभिभावकों को देते हुए कहा की निश्चित तौर पर सम्पूर्ण विद्यालय परिवार स्तरीय शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा और मेरी यह कामना है कि हमारे बच्चे भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विद्यालय, क्षेत्र, समाज, परिवार एवं शुभचिंतकों का मान बढ़ाएं।
यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी शम्भू कुमार तिवारी ने दी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play