गोदरमाना : रंका प्रखंड अंतर्गत चुटिया पंचायत के हाट दोहर टोला निवासी रविंदर राम के बड़े पुत्र मुकेश राम ने अज्ञात कारणों से गांव से अपने घर से 1 किलोमीटर दूरी जंगल में जाकर महुआ के पेड़ में नायलॉन की रस्सी के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
मृतक के पिता रविंद्र राम के अनुसार मुकेश की शादी 4 महीने पूर्व यूपी के रेणुसागर में हुई थी मुकेश का घर में किसी से झगड़ा अथवा अनबन नहीं था। बावजूद इसके किन कारणों से आत्महत्या कर लिया, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। वह कल शाम तक गोदरमाना में देखा गया था। पेशे से ड्राइवर था, जिस कारण रात्रि में नहीं आने के कारण हम लोगों ने सोचा कि शायद कहीं गाड़ी लेकर गया होगा। सुबह 9:00 बजे के आसपास ग्रामीणों के द्वारा जंगल में महुआ के पेड़ से मुकेश की लटकती हुई लाश देखा गया, जिसकी सूचना पर मैं तुरंत दौड़ा दौड़ा आया जहां पर मृत अवस्था में पेड़ से झूलता हुआ देखा तो सन्न रह गया।
सूचना पाकर रंका थाना से इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी हरी किशोर मंडल एवं प्रशिक्षु दरोगा शंकर कुशवाहा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक के शव का पंचनामा कर सदर अस्पताल गढ़वा में अंत्य परीक्षण कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।