भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के अरसली उत्तरी पंचायत निवासी सेवा निर्मित शिक्षक सतनारायण मिस्त्री की हार्ट अटैक से बीती रात्रि को हुई मौत पर सेवानिवृत्त शिक्षक व पंचायत के लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
वो मध्य विद्यालय धनगरडीहा मकरी से सेवानिवृत्त हुए थे। उनको मुखाग्नि बड़े बेटे अजय विश्वकर्मा ने दी। उनका दाह संस्कार अरसली नदी में किया गया। जानकारी के अनुसार वे पूरी तरह से स्वस्थ थे। वो सुबह भवनाथपुर बाजार से वापस आकर आपने खेत भी घूम कर लौटे थे। रविवार की रात को 9 बजे खाना खाने के बाद बिस्तर पर लेटते ही उनका लगभग 10 बजे के करीब अचानक तबियत बिगड़ने लगा डॉ के पास ले जाने को सोचते कि उनकी मौत हो गई।
शोक व्यक्त करने वाले में केडी चौबे, विष्णु देव विश्वकर्मा, दोस्त मोहम्मद अंसारी, प्रेम कुमार चौबे, यमुना प्रसाद गुप्ता, हाजी शेख सिराजुद्दीन, शम्भु सेठ, मो. जुल्फिकार, जयराम पासवान,श्याम सुंदर गुप्ता सहित लोग ।