गोदरमाना : झारखंड अधिविध परिषद द्वारा आयोजित मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में राजकीय उच्च विद्यालय गोदरमाना के कुल अट्ठासी विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिसमें 54 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए एवं 34 विद्यार्थी फेल हो गए।
प्रधानाध्यापक राजीव रंजन दास ने बताया कि 88 बच्चों में कुल 54 बच्चे उत्तीर्ण हुए जिसमें 18 फर्स्ट डिवीजन से 35 सेकंड डिवीजन से एवं एक थर्ड डिवीजन से पास हुआ है तथा 34 बच्चे अनुत्तृण हुए हैं। अपने विद्यालय में मनी सिंह 363 (72•60%), शंकर सिंह (72•20%) एवं अंकित कुमार पांडे 359 (71•80%) अंकों के साथ क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं।