बंशीधर नगर : झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक बृजेश कुमार को मंगलवार की शाम कर्मचारियों ने अंग वस्त्र देकर भावभीनी विदाई दिया। कर्मचारियों ने बताया कि उनका चयन जिला प्रबंधक के रूप में बिहार में हुआ है।
इस अवसर पर बृजेश कुमार ने कहा कि बंशीधर नगर से मेरा लगाव काफी हो चुका है। उन्होंने कहा कि मेरा कार्यकाल सुखद और लाभप्रद रहा। मुझे बहुत कुछ सीखने को प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी एक दूसरे के साथ सहयोग कर बंशीधर नगर का नाम पूरे जिला स्तर और राज्य स्तर पर नंबर वन पर बनाए रखें हैं।
मौके पर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रवि शंकर कुमार सिंह, बिलासपुर शाखा प्रबंधक अविनाश कुमार,फील्ड ऑफिसर निशांत कुमार, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक धुरकी अंजनी कुमार,केतार के बृजेश शर्मा, खरौंधी के तेजू खरवार,गुलाम जिलानी, विजय कुमार, सुदामा कुमार, मुटकी सिंह, राज कुमार, भरत कुमार, निधि भारती, कुमारी जया, योगेंद्र कुमार, संजय राम, नीरज मिश्रा, पल्लवी, आलोक कुमार, प्रमोद कुमार, आनंद कुमार,अतुल कुमार एवं वशिष्ठ मुनि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।