गढ़वा : गढ़वा जिले में आज जहां चार कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। वहीं 10 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 154 हो गई है। इसमें 120 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। जबकि 34 मरीज का अभी भी कोविड अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
इसकी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एनके रजक ने कहा कि आज जिस मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसमें तीन बंशीधर नगर के रहने वाले हैं। जबकि एक मरीज पुलिस लाइन का है। बंशीधर नगर के दो संक्रमित पूर्व के संक्रमित के संपर्कित हैं। जबकि एक बिहार में शादी समारोह में भाग लेने गया था।
वहीं से वह संक्रमित होकर आया है।
स्वास्थ्य विभाग इन सभी के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान कर रहा है। साथ ही सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गढ़वा पुलिस लाइन में मिला संक्रमित पिछले दिन ही छुट्टी से आया था। वह सरकारी क्वॉरेंटाइन में था। जांच के बाद उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब उसे कोविड अस्पताल ले जाया जा रहा है।