भंडरिया : भंडरिया थाना क्षेत्र के मजरी गांव निवासी राम लक्षमन सिंह की मृत्यु कुआं में डूबने से हो गई। भंडरिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की संध्या 7:00 बजे अपने घर के बगल में स्थित अपने ही कुआं में पानी भरने गया था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर कुआं में गिर गया। बताया जाता है कि राम लक्ष्मण सिंह शराब का सेवन करता था। पानी लेने जाने के दौरान भी शराब के नशे में था, इस कारण वह अनियंत्रित होकर कुआं में गिर गया। घर के लोगों के अलावे आसपास के गांव के लोग निकालने के लिए पहुंचे तब तक वह मर चुका था। घर के लोगों ने इसकी सूचना मंगलवार को सुबह भंडरिया थाना को दी।
भंडरिया थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को कुआं से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है।
पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ बताया जा सकता है कि हत्या या दुर्घटना ।वहनशे में था कि नहीं। शव को देखने से प्रतीत होता है कि यह नशे की हालत में कुआं में गिर गया होगा ।