विभिन्न माध्यमों से अब तक पहुंचने वाले व्यक्तियों की संख्या जिनकी की गई स्क्रीनिंग
स्पेशल ट्रेन/ वाहन-38,179
उत्तर प्रदेश सीमा- 10,187
छत्तीसगढ़ सीमा- 14,832
गढ़वा: कोविड-19 के बचाव से मद्देनजर देशव्यापी लॉक डाउन के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिकों तथा छात्र-छात्राओं का अपने घर गढ़वा लौटने का सिलसिला निरंतर जारी है। जिले में एंट्री के पश्चात चिकित्सकों की टीम के द्वारा उनकी मेडिकल स्क्रीनिंग की जा रही है। इसी के निमित्त
28 मई 2020 को दूसरे राज्यों से आए गढ़वा के कुल 7,21 लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग नामधारी कॉलेज गढ़वा में अवस्थित कोविड सेंटर में की गई।
प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य के जिले में लौटने के लिए विभिन्न प्रकार के माध्यमों यथा बस, स्पेशल ट्रेन तथा खुद के द्वारा की गई व्यवस्था का उपयोग किया जा रहा है।
28 मई को विभिन्न माध्यमों से जिले में लौटे श्रमिकों की सूची निम्नतः है:
तमिलनाडु से गढ़वा वाया हटिया जंक्शन (स्पेशल ट्रेन) - 27
कर्नाटक से गढ़वा वाया बरकाकाना जंक्शन (स्पेशल ट्रेन)- 126
कर्नाटक से गढ़वा वाया बोकारो (स्पेशल ट्रेन)- 65
इसके अलावा 503 लोग खुद से गाड़ियों की व्यवस्था कर दूसरे राज्य यथा आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, दिल्ली, ओडिशा, तेलंगाना, राजस्थान, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात व बिहार से जिले में पहुंचे, इसमें पलामू के 2 व्यक्ति शामिल हैं, जिन्हें उनके घर तक पहुंचाने हेतु विशेष व्यवस्था की जा रही है।
2 मई 2020 से अब तक देश के विभिन्न हिस्सों से उपरोक्त माध्यम के द्वारा आए कुल 38,179 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई।
वहीं
उत्तर प्रदेश की सीमा से होकर गढ़वा में अब तक राज्य के विभिन्न जिलों के कुल 10,187 व्यक्ति आ चुके हैं जिसमें से 4,161 लोग गढ़वा के हैं।
छत्तीसगढ़ सीमा से होकर गढ़वा में अब तक राज्य के विभिन्न जिलों के कुल 14,832 व्यक्ति आ चुके हैं जिसमें से 2,902 लोग गढ़वा के शामिल हैं। विदित हो कि 28 मई 2020 को उत्तर प्रदेश की सीमा से होकर झारखंड के कुल 40 व्यक्ति आए, बंशीधर नगर में उनकी मेडिकल स्क्रीनिंग के पश्चात स्वस्थ पाए जाने पर उन्हें उनके जिले व प्रखंडों में पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा कल छत्तीसगढ़ की सीमा से होकर झारखंड के कुल 1,255 व्यक्ति आए, जिनकी मेडिकल स्क्रीनिंग कोविड सेंटर रंका में की गई।
विदित हो कि अब-तक जिले में कुल 63,198 व्यक्तियों यथा स्पेशल ट्रेन व अन्य वाहन के माध्यम से आए गढ़वा वासी, उत्तर प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ सीमा से आए गढ़वा तथा झारखंड वासी शामिल है जिनकी जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त टीम के माध्यम से स्क्रीनिंग की गई।