रमकंडा : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर रमकंडा पुलिस ने थाना परिसर में बिना मास्क के प्रवेश पर रोक लगा दिया है। इसके लिए थाना के मुख्य गेट सहित मुख्य द्वार पर सूचना चिपकाया गया है। वहीं बिना मास्क लगाकर थाना परिसर में पहुचे लोगों को थाना परिसर से सीधे बाहर भेज दिया जा रहा है।
जानकारी देते हुए एएसआई मुनेश्वर राम विरोधी ने बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। जिसके कारण लोगो इससे बचने के मास्क लगाना बेहद जरूरी है। जो भी लोग मास्क का प्रयोग नहीं करेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।