गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के दुलदुलवा गांव में बाईक दुर्घटना में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में अशोक पासवान का पुत्र अभिषेक पासवान, सदीक अंसारी का पुत्र इकबाल अंसारी एवं उस्मान अंसारी का पुत्र असगर अंसारी के नाम शामिल हैं। सभी को इलाज लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में घायल अभिषेक पासवान ने बताया कि वह अपने खेत पर से काम कर पैदल अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान इकबाल अंसारी व असगर अंसारी एक बाईक पर सवार होकर उसी रास्ते से तेज रफ्तार में आ रहे थे। इसी क्रम मे बाईक अनियंत्रित होने से अभिषेक पासवान को धक्का लग गया।
घटना के बाद बाईक चालक सहित तीनों घायलों को आसपास के लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।