गढ़वा : गढवा प्रखंड के लोटो गाँव में भुमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में सात लोग घायल हो गए।
घायलो में हसीना बीबी, जुबेर अंसारी, इमरान अंसारी, मुख्तार अंसारी, महफूज अंसारी, रिजवाना बीबी, हुश्नआरा बीबी के नाम शामिल है। सभी को इलाज के लिए गढवा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संम्बध में मुख्तार अंसारी ने बताया कि जशमुद्दीन अंसारी, अशमुद्दीन अंसारी, जीशान अंसारी, आलम अंसारी, मुख्तार अंसारी जबरन भूमि को जोत रहा था। समझाने गए तो लाठी डंडे से मारना चालू कर दिया। इसके बाद भी घर पर आ कर मारपीट किया।
मुख्तार अंसारी ने बताया कि उक्त भुमि का न्यालय में उसका डिग्री भी हो गया है, इसके बावजूद भी दुसरे पक्ष के लोग नहीं मान रहे हैं।
लाठी के बल पर भुमि को जोत रहे हैं।