whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27933815
Loading...


मीडिया कप कैरम का हुआ समापन चंदन कश्यप विजेता, बिजेंद्र बने उप विजेता *मार्शल आर्ट कैम्प का गढ़वा में होगा आयोजन

location_on गढ़वा access_time 15-Nov-21, 05:11 PM visibility 680
Share



मीडिया कप कैरम का हुआ समापन चंदन कश्यप विजेता, बिजेंद्र बने उप विजेता
*मार्शल आर्ट कैम्प का गढ़वा में होगा आयोजन


कमलेश सिन्हा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला कैरम संघ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय मीडिया कप कैरम चैंपियनशिप के फाइनल में चंदन कश्यप ने विजेंद्र तिवारी को दो सीधे सेटो में पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं तीसरे स्थान पर पीयूष तिवारी ने संजय यादव को पराजित किया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार, विशिष्ट अतिथि जिला पब्लिक स्कूल समन्यव समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय व सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक नीतीश कुमार निशांत व अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर खेले गए एकल फाइनल में चंदन ने दो सीधे सेटो में खेल को अपने पक्ष में कर लिया। हालांकि विजेंद्र ने काफी कोशिश की लेकिन वो टिक नहीं सके।
इसके पूर्व सेमी फाइनल में पीयूष ने चंदन के विरुद्ध पहला मैच जीत लिया। लेकिन दूसरे मैच में चंदन ने अपनी बढ़त बना ली। जो अंत तक कायम रही। जबकि विजेंद्र तिवारी व संजय यादव के बीच खेले गए सेमी फाइनल में संजय काफी आगे चल रहे थे। लेकिन विजेंद्र ने अपने नर्व को मजबूत करते हुए बाजी अपने पक्ष में पलट दी। समापन के मौके पर मुख्य अतिथि खेल पदाधिकारी ने कहा कि यह प्रतियोगिता काफी सफल रहा। उन्होंने कहा कि होली के पूर्व मीडिया बनाम अधिकारी व खेल संगठन के बीच रि-क्रिएसनल स्पोर्ट्स इवेंट आयोजित किए जाएंगे। साथ ही यहां पर मार्शल आर्ट का कैंप भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। विशिष्ट अतिथि अलखनाथ पांडेय ने कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिए खेल जरूरी है।
वर्तमान समय मे खेल के माध्यम से भी करियर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कैरम खेल को जिले में आगे बढ़ाने में संघ के सचिव कमलेश सिन्हा की अहम भूमिका रही है। वहीं राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी खुशबू ने कैरम में गढ़वा का नाम रौशन किया है। सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक नीतीश कुमार निशांत ने कहा कि जिले के खिलाड़ियो के लिए खुशी की बात है कि इंटरनेशनल खिलाड़ी रह चुके जिला खेल पदाधिकारी के रूप में तूफान कुमार पोद्दार की नियुक्ति हुई है। इनके अनुभव का लाभ खिलाड़ियो को मिलेगा। मौके पर संघ के सचिव कमलेश सिन्हा ने कहा कि मीडिया कप प्रतियोगिता के बाद एक पखवारे के अंदर खिलाड़ियों के लिए एक और प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी खेल प्रतियोगिता में खेल प्रेमियों के साथ-साथ सभी लोगों का सहयोग मिलता रहता है।
समापन कार्यक्रम का संचालन विनोद कमलापुरी ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन विजेंद्र तिवारी ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चंदन कश्यप, दूसरे स्थान बिजेन्द्र तिवारी, तीसरे स्थान पर पीयूष तिवारी और चौथे स्थान पर संजय यादव रहे। मुख्य रेफरी का पुरस्कार आलोक कश्यप व सहायक रेफरी का पुरस्कार अभिषेक कमल को दिया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play