whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26479769
Loading...


दो दिवसीय मीडिया कप कैरम शुरू खेल के प्रसार में मीडिया की अहम भूमिका : पोद्दार

location_on गढ़वा access_time 14-Nov-21, 06:05 PM visibility 659
Share



दो दिवसीय मीडिया कप कैरम शुरू
खेल के प्रसार में मीडिया की अहम भूमिका : पोद्दार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिला कैरम संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय मीडिया कप कैरम चैंपियनशिप का उद्घाटन कैरम का शॉट लगाकर (ब्रेक कर) मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार, विशिष्ट अतिथि सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक नीतीश कुमार निशांत, संघ के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन क़वाटर फाइनल तक के मैच खेले गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम में प्रतियोगिता की शुरुआत कैरम से की गई। आने वाले समय मे अन्य खेल की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी खेल के प्रसार के लिए मीडिया ही माध्यम होता है और मीडिया वर्ग के लिए ही यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
खेल के विकास के लिए सरकार से राशि की मांग की जाएगी। मौके पर विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक ने कहा कि किसी भी खेल में लोग करियर बना सकते हैं। खेल को हर-जीत नहीं बल्कि खेल के भावना से खेलना चाहिए। गढ़वा जिले के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। यहां के खेल संघ और खिलाड़ी दोनों ही काफी मेहनती हैं। अध्यक्ष मदन केशरी ने कहा कि कैरम खेल गढ़वा की पहचान है। यहाँ के खिलाड़ी राज्य और देश स्तर पर अपनी लोहा मनवा चुके हैं। कार्यक्रम का संचालन कर रहे कैरम संघ के सचिव कमलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि कैरम संघ खिलाड़ियों को उचित प्लेटफॉर्म मुहैया कराने को लेकर हमेशा तत्पर रहता है। इसके पूर्व लव कुमार दुबे, विजेंद्र तिवारी, पीयूष तिवारी, विकास कुमार, धर्मेंद्र सिंह व चंदन कश्यप ने क़वाटर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है।
वहीं पुल डी में परवेज आलम ने आनंद सिन्हा को पराजित किया। जबकि संजय यादव व धनंजय सिंह के बीच मैच होना है। प्रतियोगिता के तहत पुल ए में लव कुमार दुबे ने विनय पांडेय को, आशुतोष रंजन ने नित्यानंद दुबे को, विजेंद्र तिवारी ने आशुतोष रंजन को, पीयूष तिवारी ने सोनू को, विकास ने विजय प्रताप देव को, विकाश ने अभिमन्यु को, चंदन ने शम्भूनाथ दुबे व धर्मेंद्र सिंह को, परवेज आलम ने एन के ठाकुर को व आनंद सिन्हा को पराजित किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच और पुरस्कार वितरण 15 नवंबर को किया जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play