गढ़वा :
गढ़वा एसपी अंजनी कुमार झा के निर्देश पर जिले में लंबित वादों में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया।
उस दौरान शहर के सुखबाना में तीन साल पहले सुखबाना गांव निवासी चिंटू चन्द्रवंशी हत्या कांड में शामिल छठा आरोपी मझिआंव थाना क्षेत्र के बिडंडा उरांव टोला निवासी अवधेश उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं दो अलग मोबाईल चोरी के आरोपी गुर्दी निवासी अफताब अंसारी और मारपीट के मामले दुबे मरहटिया निवासी सुरज राम को गिरफ्तार किया गया है। उक्त जानकारी एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने रविवार को सदर थाने में प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि लंबित मामले में फरार चले रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया।
उक्त अभियान के दौरान 25 अलग-अलग मामले में छापेमारी की गई। उस दौरान सुखबाना निवासी चिन्टू चन्द्रवंशी के हत्या के आरोपी अवधेश को मझिआंव से गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि उक्त मामले में पांच लोग हसनैन अख्तर, गुडडू खान, अजय राम, रफाकत खान और राजेश कुमार रवि जेल जा चुके है। अवधेश काफी दिनों से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि चिंटू चन्द्रवंशी की हत्या अजय राम ने गुडडू खान सहित पांच लोगों के साथ मिलकर कराया था। घटना के पीछे अजय राम की पत्नी का प्रेम-प्रसंग चिन्टू चन्द्रवंशी के साथ था। उक्त मामले में चिन्टू की हत्या मई 2018 में कर दिया गया था। एसडीपीओ ने बताया कि दो अन्य मामले में सुरज राम और अफताब अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। सुरज पर मारपीट और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है। वहीं अफताब को मोबाईल चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।