गढ़वा :
बिहार के गया जिला के डुमरिया गांव निवासी शंभू शर्मा अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया है।
उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में घायल ने बताया कि वह अपने घर से अंबिकापुर की ओर जा रहा था। उसी बीच गुलरिया ढोला के पास तीखा मोड़ होने के कारण सामने से आ रही अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उसे इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल लाया गया। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।