whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27185723
Loading...


झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को माध्यमिक शिक्षकों की स्थानांतरण जैसे मुद्दे पर सौंपा आग्रह पत्र

location_on गढ़वा access_time 14-Nov-21, 03:36 PM visibility 657
Share



झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी  को माध्यमिक शिक्षकों की स्थानांतरण  जैसे मुद्दे पर सौंपा आग्रह पत्र


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार पांडेय को माध्यमिक शिक्षकों की स्थानांतरण/पदस्थापन/प्रतिनियोजन एवं अन्य अतिमहत्वपूर्ण मुद्दों से सम्बंधित सुझावों पर अमल करने हेतु आग्रह पत्र सौंपा गया। इस बाबत जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि गढ़वा जिले के अधिकांश माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक एवं छात्र का अनुपात असन्तुलित है।जिससे शैक्षणिक व्यवस्था भी असन्तुलित हो गई है। इस असंतुलन को युक्तिकरण विधि से दूर कर छात्र हित में संतुलित करने का सादर आग्रह किया गया है।इस आग्रह पत्र में वैसे विद्यालयों की सूची भी संलग्न कर दी गई है।
माध्यमिक विद्यालयों में नवनियुक्त शिक्षकों जो 2010,2015,2019 एवं अभी प्रतीक्षारत हैं,उनका स्थानांतरण नियमावली में वर्णित प्रावधानों के तहत गृह जिले में पदस्थापित किया जाना छात्रहित एवं शिक्षक हित में बेहतर होगा।साथ ही साथ महिलाओं एवं निःशक्त शिक्षकों को उनके इच्छानुसार विद्यालयों में पदस्थापित करने का आग्रह किया गया है।झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गढ़वा के संघीय पदाधिकारियों को जिला मुख्यालय या मुख्यालय के आसपास के प्रखण्डों में पदस्थापित किया जाना सुनिश्चित किया जाये। ताकि माध्यमिक शिक्षकों की समस्याओं को तत्क्षण समाधान कराने हेतु उपलब्ध रह सके।जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला शिक्षा स्थापना समिति में संघीय पदाधिकारियों जिलाध्यक्ष/जिलासचिव को शामिल किया जाए ताकि माध्यमिक शिक्षकों के स्थानांतरण/पदस्थापन/प्रतिनियोजन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रह सके।
आग्रह पत्र प्राप्त करने के पश्चात जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय द्वारा यह आश्वस्त किया गया है कि संघ के द्वारा समर्पित समस्त माँगे अतिमहत्वपूर्ण है और व्यक्तिगत रूप से मैं भी चाहता हूँ कि पदस्थापन/स्थानांतरण/प्रतिनियोजन आदि अन्य शिक्षक हितार्थ हेतु महत्वपूर्ण विभागीय कार्यों में झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की सक्रिय सहभागिता अवश्य रहे।मैं उपायुक्त गढ़वा के समक्ष भी संघ के इस प्रस्ताव को बखूबी रखूंगा।जिलाध्यक्ष ने इस आग्रह पत्र को माननीय पेयजल एवं स्वच्छता मन्त्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को एवं उपायुक्त गढ़वा को भी सकारात्मक पहल हेतु प्रेषित किया है। इस अवसर पर संघीय जिलासचिव नागेन्द्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार यादव,जिला कोषाध्यक्ष सरफुल्लाह अंसारी,जिला संयुक्त सचिव सौरभ कुमार एवं सक्रिय शिक्षक राजकिशोर मेहता आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play