whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27186795
Loading...


सामूहिक रूप से हृदय स्तोत्र का सस्वर पाठ किया गया

location_on गढ़वा access_time 14-Nov-21, 02:08 PM visibility 658
Share



सामूहिक रूप से हृदय स्तोत्र का सस्वर पाठ किया गया


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रविवार प्रात काल में मेराल प्रखंड के रेजो तथा गढ़वा के लगमा गांव में सामूहिक रूप से हृदय स्तोत्र का सस्वर पाठ किया गया। गौरतलब हो कि शाकद्वीपीय ब्राह्मणों द्वारा विगत कुछ महीनों से प्रत्येक रविवार को प्रातः काल में षोडशोपचार विधि से भगवान भास्कर की पूजा के बाद आदित्य हृदय स्तोत्र का समूह में सस्वर पाठ किया जाता है। रविवार को लगमा निवासी प्रोफेसर दशरथ पांडे तथा रेजो निवासी मनोज पाठक के घर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गांव के बुजुर्ग तथा युवा शामिल हुए। इस संबंध में प्रोफेसर दशरथ पांडे ने बताया कि आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से महाफल की प्राप्ति होती है। इंसान को, कामनाओं की पूर्ति के साथ साथ चर्म रोग सहित सभी प्रकार की विघ्न बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
संभव हो तो प्रतिदिन प्रत्येक व्यक्ति को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के जिला सचिव ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि लोक कल्याणार्थ आदित्य ह्रदय स्तोत्र पाठ कराया जा रहा है। लगमा तथा रेजो के बाद अन्य गांव में भी यह कार्यक्रम आयोजित कराने का प्रयास जारी है।लगमा के आयोजन में डॉ दशरथ पांडे, गोपाल पांडे बुद्धदेव पांडे मुरारी पांडे जितेंद्र पांडे मृत्युंजय पांडे नागेंद्र पांडे डॉ चंद्र कुमार पांडे, रेजो में गोपाल मिश्र कुंज बिहारी, आनंद पाठक अमरेंद्र मिश्र राजमणि पंडित श्रीकांत मिश्रा दीवा कांत पाठक चांदसी पंडित बबलू पंडित रामेश्वर मिश्रा लक्ष्मी कांत मिश्रा सोनू पांडे मयंक मिश्रा इत्यादि शामिल थे। आचार्य श्रीनिवास मिश्र एवं रवि रंजन पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा संपन्न कराया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play