खरौंधी :
खरौंधी थाना क्षेत्र के कुपा गांव स्थित केतार खरौंधी मुख्य पथ पर खरसोता बालू घाट से लदा ट्रक खरौंधी की ओर जा रहा था ट्रक का तेज रफ्तार होने के कारण अचानक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गया बताया गया कि बालू ओवरलोड था जिससे अनियंत्रित हो गया। ट्रक चालक ने बताया कि खरसोता से बालू उठाकर खरौंधी ले जा रहे थे उसी क्रम में ट्रक का ब्रेक का पाइप फट गया जिसे गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गया और एक बड़ी घटना होते होते टाल गया।
जानकारी के अनुसार हाइब ट्रक का स्पीड काफी तेज था और बालू भी ओवरलोड हैं ट्रक का तेज रफ्तार होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। चालक इतना तेज चला रहा थ जैसे बालू वाहन पर चोरी से लदा हो इधर ग्रामीणों ने बताया कि खरसोता बालू घाट से बालू का उठाव नही हो रहा ऐसे में प्रतीत होता है कि बालू अबैध था ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से उच्च अधिकारियों से मांग किया है कि ऐसे चालकों पर जांच कर कानूनी कार्रवाई किया जाए।