खरौंधी :
खरौंधी थाना क्षेत्र के कूपा निवासी ददु भुइयां के पत्नी उर्मिला देवी उम्र 35 वर्ष की अचानक रविवार के सुबह लगभग 7 बजे पेट मे दर्द के बाद अमरोरा के प्रेम नगर टोला में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ददु भुइयां अपने परिजन के साथ रविवार के सुबह में भवनाथपुर टाउनशिप से टेंपो से अमरोरा में तंत्र मंत्र करने के लिए लेकर पहुँचा था टेंपो से उतरकर लोगो से जाने के लिए रास्ता का पूछताछ कर ही रह था कि उर्मिला देवी के पेट मे दर्द की शिकायत अपने पति से की एवं पानी की मांग किया स्थानीय लोगो के द्वारा पानी दिया गया पिलाने के साथ ही उसे दर्द बढ़ गया एवं अचानक उसकी मौत हो गई इससे पहले लोगो के द्वारा 108 एम्बुलेंश को दूरभाष पर सूचना दिया एम्बुलेंश स्थल पर पहुँच के लेजने के लिए रखा गया लेकिन एम्बुलेंश के वर्कर के द्वारा जांच किया तो मृत मिला जिसके बाद शव को एम्बुलेंश से उतार दिया गया ।
उर्मिला देवी के मौत की सूचना कूपा में दूरभाष पर दिया गया है।