गढ़वा : गढ़वा झारखंड राज्य अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में कार्यरत कर्मियों क फेज टू में यथावत समायोजन नहीं करने और नई नियुक्ति करने का स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अनुबंध कर्मी महासंघ ने पीएचईडी कार्यालय परिसर में बैठ कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मियों ने कहा कि सरकार की हर महत्वकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने का कार्य हम सभी कर्मियों ने पुरी ईमानदारी से किया।
यही वजह रहा कि विभाग को समय-समय पर पुरस्कृत किया गया। कर्मियों ने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने भी विभाग पूर्व से कार्यरत कर्मियों को समायोजन करते हुए शेष पदों की बहाली करने का निर्देश दिया था। पर उस पर आज तक पहल नहीं हुआ।
कर्मियों ने कहा कि अब तक विभाग की ओर से किसी तरह की पहल नहीं किए जाने के विरोध में संघ के निर्णय के अनुरूप एक से छह नवंबर काला-बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। आठ से 13 नवंबर तक कार्यालय परिसर में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन, 15 से 20 नवंबर तक संपूर्ण राज्य में कलंबबध विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 21 नवंबर तक मांग पर सहमति पूर्ण विचार नहीं किया गया तो 22 नवंबर से संपूर्ण हड़ताल पर चले जाएगे। मौके पर जिलाध्यक्ष विपिन पांडेय, सचिव मनीष दुबे, कोषाध्यक्ष दिलीप यादव, संरक्षक राम किशन राम, नौशाद खान, सुरेन्द्र राम, अमित द्विवेदी, उषा कुमारी, तृप्ति भानू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।