भवनाथपुर :
भवनाथपुर सेल प्रबंधन द्वारा उपायुक्त गढ़वा और एसडीओ श्रीबंशीधर नगर के निर्देश के बाद भी मजदूरों के न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नही करने को लेकर इंटक के गढ़वा जिला अध्यक्ष सुशील कुमार चौबे की अध्यक्षता में बैठक कर प्रखण्ड कार्यालय परिसर में श्रीबंशीधर नगर एसडीओ से मुलाकात कर चार सूत्री मांगों को सौंपा।
बैठक से पहले मजदूरों ने सेल प्रबंधन होस में आओ, दलाल यूनियन होस में आओ, हमारी मांगे पूरा करो सहित कई अन्य सेल प्रबंधन विरोधी नारे लगाए। बैठक के बाद इंटक के गढ़वा जिला अध्यक्ष के अध्यक्षता ने एसडीओ आलोक कुमार को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कहा है कि तुलसी दामर डोलोमाइट खदान में निबंधित बी फार्म के 730 मजदूर है 16 फरवरी 2020 से खदान बंद है जिस से मजदूरों की मरने की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
*क्या है मजदूरों की चार सूत्री मांग*
1. सेल द्वारा संचालित तुलसीदामर खदान को चालू कर श्रमिकों को रोजगार दिया जाए।
2. तुलसीदामर डोलोमाइट खदान में कार्यरत बी फार्म के श्रमिकोंT को खदान बंद अवधी का न्यूनतम मजदूरी भुगतान करायी जाए।
3. वैश्विक महामारी (कोविड-19) के आलोक में श्रमिकों को जीवन यापन हेतु दो माह का एकमुस्त मजदूरी खदान कार्यरत श्रमिकों को दिलाई जाए।
4. तुलसीदामर डोलोमाइट खदान में कार्यरत निबंधित श्रमिकों का नियम विरुद्ध पूर्ण और अंतिम समझौता फूल और फाइनल सेटलमेंट प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए।
*क्या कहा श्रीबंशीधर नगर एसडीओ ने मजदूरों से*
श्रीबंशीध र नगर एसडीओ आलोक कुमार ने मजदूरों से कहा कि मैं अगले सप्ताह तक सेल प्रबंधन को बैठक बुलाता हु।
कोर्ट के हवाला देकर मजदूरी भुकतान को रोकना गलत है। आपलोग का हक दिलाने का पूरा प्रयास करूंगा। सरकार और सेल प्रबंधन को पत्र लिखूंगा।
बताते चले के बीते सात माह से लॉक डाउन सरकार के द्वारा हटाने के बाद त्रिपाठी गुट यूनियन के द्वारा अब तक एक दर्जन बार एसडीओ कार्यालय श्री बंशीधर नगर ,उपायुक्त गढ़वा कार्यालय व सेल के प्रसाशनिक भवन पर बैठक के साथ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा चुका है ।परन्तु नही सेल प्रबंधन के द्वारा ओर नही प्रसाशनिक अधिकारी में द्वारा कुछ पहल किया जा रहा है मजदूरो के जब सभी मांग पत्र वाजिब है फिर भी आज तक एक भी मांग पत्र पूरा नही किया जा सका जिससे मजदूरो में सेल प्रबंधन व सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध काफी आक्रोश है और जब मजदूर उग्र होंगे तो कभी भी खूनी शनघर्स की घटना से इनकार नही किया जा सकता ।
मौके पर सीओ रामा शंकर श्रीवास्तव, इंटक प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, बबन पासवान , राम लखन राम, शम्भू राम, अनिरूद्व यादव,बाला यादव,राजनाथ राम, शिव शंकर प्रसाद,लाला राम, बबलू साह, हरिलाल साह सहित कई मजदूर उपस्थित थे।