गढ़वा :
गढ़वा. दुबे मरहटिया पंचायत पूर्व मुखिया नबिता देवी के स्वसुर पूर्व फॉरेस्टर सूबा चौधरी का आज सुबह 9:00 बजे अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई उक्त जानकारी उनके पुत्र भाजपा नेता जय प्रकाश चौधरी ने दी है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आज अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हुई है वह करीब 65 वर्ष के थे इसके बाद मौत की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों सहित झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष फ़ुजैल अहमद समाजसेवी उपेंद्र तिवारी,बीडीसी राकेश दुबे,अनोज तिवारी,दुबे मरहटिया मुखिया प्रतिनिधि बदरुद्दीन अंसारी, विनोद तिवारी सुरेश चौधरी,वीरेंद्र तिवारी सहित अन्य लोगों ने पहुंच कर सांत्वना व्यक्त किया लोगों ने बताया कि वह काफी मिलनसार व्यक्ति थे और डेढ़ वर्ष पहले ही वन विभाग से रिटायर हुए थे समाज में उनकी अच्छी प्रतिष्ठा थी वे किसी भी धार्मिक व सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे स्वर्गीय चौधरी अपने पीछे पत्नी 2 पुत्र नाती पोता सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं।