whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27196303
Loading...


मेराल ग्राम रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लें डीआरएम के नाम स्टेशन सुपरिटेंडेंट को सौंपा मांग पत्र

location_on मेराल access_time 13-Nov-21, 04:47 PM visibility 678
Share



मेराल ग्राम रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव  को लें डीआरएम के नाम स्टेशन सुपरिटेंडेंट को सौंपा मांग पत्र


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल ग्राम रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर धनबाद जॉन के डीआरएम के नाम मेराल ग्राम रेलवे स्टेशन के सुपरीटेंडेंट पीपी गुप्ता को मांग पत्र सौंपा गया। शनिवार को मेराल तथा आसपास के कई गांव के दर्जनों ग्रामीणों के साथ पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा रेलवे स्टेशन पहुंचकर रांची चोपन एक्सप्रेस के साथ पूर्व से स्टेशन पर रुकने वाली पलामू तथा सिंगरौली लिंक एक्सप्रेस के ठहराव की मांग करते हुए स्टेशन सुपरिटेंडेंट को मांग पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर ग्रामीणों के साथ पहुंचे बसपा नेता वीरेंद्र साव ने कहा कि रांची चोपन एक्सप्रेस का ठहराव मेराल स्टेशन पर होने से मेराल प्रखंड के साथ-साथ रमुना, मझिआव डंडई तथा बिशनपुरा प्रखंड के लोगों को भी काफी सहूलियत होगी।
डीआरएम को सौंपे गए मांग पत्र में 20 नवंबर तक यहां ट्रेन एक्सप्रेसों की ठहराव सुनिश्चित नहीं होने पर 21 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम दिया गया है। मौके पर पंकज गुप्ता संगवरिया पंचायत के मुखिया सुनीता देवी, लोवादाग के मुखिया हेमंत कुमार सिंह, महिला सामाजिक कार्यकर्ता चंपा देवी, नवीन जयसवाल, दीपक राज, हेमंत कालिया, समाजसेवी मुन्ना राम, राम सागर मेहता, जैनेंद्र कुमार सिंह, संजय प्रसाद, नंदलाल राम, महेंद्र यादव रमेश यादव, देवनाथ साव सहित बड़ी संख्या में लोग थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play