गढ़वा :
गढ़वा रमुना थाना क्षेत्र के सीलिदाग गांव निवासी मनदीप राम की पत्नी पुष्पा देवी मारपीट की घटना में घायल हो गई । उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में लाया गया है।
घटना के संबंध में पुष्पा देवी ने बताया कि अपने जमीन में घोरानी घोर रहे थी। इसी बीच सोनू चंद्रवंशी जयप्रकाश चंद्रवंशी ने यह कहते हुए मारपीट किया कि यह जमीन मेरा है। इस पर तुमको भी काम नहीं करोगी ,जब इस बात का हमने विरोध किया तो लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घरवालों ने उसे उठाकर सदर अस्पताल में इलाज के लाया है।