गढ़वा :
गढ़वा खरौंधी थाना क्षेत्र के चंदनी गांव निवासी विवेक चौबे मारपीट की घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में विवेक चौबे ने बताया कि हमारा धान का खेत लगा हुआ है। उसमें लल्लू राम सुरेंद्र राम का सूअर हमारा खेती को बर्बाद करता है। जब इस बात का हम ने विरोध किया तो उन लोगों के द्वारा लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया घर वालों ने उसे उठाकर सदर अस्पताल गढ़वा में इलाज के लिए लाया है।