whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27173412
Loading...


10 किलोमीटर दूरी तय कर राशन उठाने को मजबूर हैं लाभुक

location_on मझिआंव access_time 13-Jul-20, 07:11 PM visibility 668
Share



10 किलोमीटर दूरी तय कर राशन उठाने को मजबूर हैं लाभुक


सरिता देवी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के पंचायत तलशबरिया के 3 गांवों के ग्रामीणों को लगभग 10 किलोमीटर दूरी तय कर राशन उठाव करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार दलको, घुरुआ खुर्द एवं घुरुआ कला के ग्रामीणों को अभी भी नगर पंचायत क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली दुकानदार अनिल साह के यहां से राशन उठाव करते हैं। मगर इस पर ध्यान नहीं दिया। जबकि पंचायत क्षेत्र में लीलावती स्वयं सहायता समूह तलसबरिया, गरीबा राव अधौरा एवं प्रदुमन उपाध्याय का भी जन वितरण प्रणाली दुकान है। बावजूद 10 किलोमीटर की दूरी तय कर उप पंचायत के लाभुकों को नगर पंचायत क्षेत्र से ही राशन उठाव करना पड़ता है। जब इस संबंध में प्रखंड एमओ अमरेन डांग से जानकारी लिया गया तो उन्होंने कहा कि यह बहुत पूर्व से चला आ रहा है, और इसमें कुछ पेचीदा मामला फंसा हुआ है, जिसके कारण लोगों को नगर पंचायत क्षेत्र से राशन का उठाव करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले लाभुकों को राशन कार्ड डिलीट कर ग्रामीण क्षेत्रों के डीलरों के पास टैग करना होगा। वहीं इस संबंध में तलसबरिया पंचायत मुखिया बीबी मशरूम निशा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी दलको के लोगों को होता है। बरसात के समय में उन लोगों को आने जाने के लिए भी असुविधा होती है। इस विषय पर हम भी उच्च अधिकारियों से बात कर अपने पंचायत क्षेत्र में लोगों को राशन दिलवाने का काम करेंगे। वहीं मुखिया ने यह भी कहा कि एक दो बार तलश बरिया में जन वितरण प्रणाली राशन दुकान खुला था, लेकिन लोगों के द्वारा आवेदन देकर दुकान तोड़वा दिया जाता है। वहीं पंचायत के बीडीसी शाहिद अंसारी ने कहां की लोगों को नगर पंचायत क्षेत्र के डीलर अनिल शाह के पास से राशन उठाव करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पंचायत क्षेत्र में हो जाने से लोगों को सहूलियत मिलता।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play