मेराल : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के तत्वधान में शुक्रवार को मनरेगा कर्मियों ने सरकार पर वादाखिलाफी व हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए मेराल प्रखंड कार्यालय गेट पर बड़ी संख्या में शामिल होकर धरना प्रदर्शन किया।
इस मौके पर मनरेगा कर्मियों ने कहा कि पिछले 14 वर्षों से सरकार की वादाखिलाफी हठधर्मिता के कारण शोषण का शिकार हो रहे हैं जिससे राज्य भर के मनरेगा कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जब विपक्ष में थे तब उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार बनेगी को पूरा करेंगे सरकार बने लेकिन सरकार द्वारा अभी तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया इससे नाराज होकर मनरेगा कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया।
शनिवार को जिला मुख्यालय के सभी प्रखंडों में धरना प्रदर्शन करने की बात कही। इस मौके पर बीपीओ राजदीप कुमार सहायक अभियंता देवनाथ गौतम लेखा लिपिक सूरज गुप्ता रोजगार सेवक वदू दुल हक मंजय तिवारी मुकेश कुमार अभिषेक धर दुबे रघुवर राम रवि कुमार रजक आत्माराम सहित बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मी उपस्थित थे।