मेराल :
मेराल थाना क्षेत्र के लातदाग गांव के एनएच 75 पर गत गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में 11 वर्षीय पुरुषोत्तम कुमार की मृत्यु के मामले में मेराल पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रमकंडा थाना के मृत्युंजय राम गाड़ी चला रहा था जिससे दुर्घटना हुई थी। उक्त मामले में पुलिस ने चालक मृत्युंजय राम के अलावे एक अन्य मामले में मेराल थाना क्षेत्र के कुंभी गांव निवासी प्रदीप रजवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार प्रदीप कई महीनों से फरार चल रहा था दोनों गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मेराल थाना में मामला दर्ज है। विदित हो कि विगत गुरुवार को मेराल थाना क्षेत्र के लात दाग निवासी वीरेंद्र राम चंद्रवंशी के 11 वर्षीय पुत्र पुरुषोत्तम के मृत्यु अल्टो कार की चपेट में आने से हो गई थी।