whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27206908
Loading...


ग्रामीण ने मुखिया पर लगाया रिश्तेदार के घर जल मीनार लगाने का आरोप

location_on बिशुनपुरा access_time 12-Nov-21, 02:11 PM visibility 645
Share



ग्रामीण ने मुखिया पर लगाया रिश्तेदार के घर जल मीनार लगाने का आरोप


रितेश दुबे check_circle
संवाददाता



बिशुनपुरा : बिशुनपुरा प्रखंड के सरांग पंचायत के वार्ड सदस्य एवं ग्रामीणों ने मुखिया सविता देवी पति संतोष यादव पर मनमानी करते हुए रिश्तेदार के घर मे जलमीनार लगवाकर लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है । जतपुरा निवासी सुदामा राम ने कहा कि वार्ड नंबर दो एवं तीन में मुखिया द्वारा कोई कार्य नही किया गया है। दोनों वार्ड में एक भी जलमीनार नही लगाया गया वहीं मुखिया जी के चाचा के घर मे जलमीनार लगवाया गया है। केवल एक घर के लिए जलमीनार और पूरा गांव प्यासा है। साथ ही कहा कि जो भी कार्यकारिणी में योजना लिखे जाते थे उसे ना देकर मुखिया जी अपनी मनमानी तरीके से अपने रिस्तेदार एवं जातियों में विकास किया गया है। वहीं पर मुखिया पर गभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रेहड़ा पर लगा जलमीनार जिसका एक सोलर प्लेट चोरी हो गया था और बाकी बचे सोलर प्लेट को मुखिया जी अपने घर में लगवाकर उपयोगकर रहे हैं ग्रामीण अरुण कुमार अनिल कुमार विशाल कुमार सीताराम परिणी कुंवर गौरव कुमार अशोक राम सहित बहुत से ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया जी की करतूत बताते हुए कहते हैं कि मुखिया जी ने पढ़ने वाले बच्चों को भी नही छोड़ा।
उनलोगों का कहना है कि राजकीय उत्कृत मध्य विद्यालय जतपुरा में जो जलमीनार लगा है उस जलमीनार से घर घर नल जल आपूर्ति योजना करा कर विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे को प्यासे मारना चाहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कोई ऐसा जगह नही है जो विद्यालय से नलजल योजना दिया गया हो। साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि नलजल योजना में काफी लापरवाही बरती जा रही है न गुणवत्ता पूर्ण सामग्री लगाई जा रही है न पाइप को तीन फीट अंदर किया जा रहा है। जो मुखिया की मनमानी साफ दिखाई देता है। जिससे मुखिया के प्रति काफी बिरोध देखने को मिल रहा है। वहीं मुखिया पति संतोष यादव ने कहा रेहड़ा पर लगे सोलर प्लेट चोरी कर ली गई थी जिसकी सूचना थाना को दी गई थी साथ ही विद्यालय में लगे जलमीनार से गांव में दी गई जलनल योजना सप्लाई नियम संगत है।
इस विषय पर पंचायती राज प्रखंड कोर्डिनेटर सुबोध राम से पूछे जाने पर कूछ भी कहने से असमर्थता जताया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play