मेराल :
नवयुवक फ्रेंड्स क्लब, मुड़ल टोला मेराल ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर भक्ति जागरण का कार्यक्रम आयोजन किया।
कार्यक्रम का उदघाटन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मुख्य अतिथि मिथिलेश कुमार ठाकुर, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, महर्षि वेदव्यास परिषद विद्वत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह युवा समाजसेवी डॉ कुलदेव चौधरी, मेराल प्रखंड प्रमुख विकास सिंह कुशवाहा, मेराल उतरी के जिला परिषद प्रतिनिधि अख्तर अंसारी, मेराल दक्षिणी जिला पार्षद राम नरेश चौधरी, मुखिया इंदु देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बतौर मुख्य अतिथि मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होने के कारण आमजनों को पर्यावरण एवं संरक्षण के साथ-साथ प्रकृति से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है।
प्रकाश, ताप एवं सृष्टि के जनक सूर्य की उपासना एवं पूजा अर्चना का यह त्यौहार वैज्ञानिकता से भी जुड़ा सूर्य उपासना एवं पूजा अर्चना की। परंपरा वैसे तो बरसों से चली आ रही है लेकिन वर्तमान समय में कोरोना महामारी के प्रभाव से भव्य आयोजन नहीं हो पा रहा था लेकिन इस बार लोग काफी उत्साहित होकर पर्व त्यौहार मना रहे हैं लेकिन अभी भी करना पूरी तरह से नहीं गया है, लोगों को सतर्क होने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि छठ पूजा में पवित्रता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। जिससे आम जीवन में साफ सफाई एवं स्वच्छता की भावना जागृत होती है।वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि वैसे तो महापर्व छठ पूजा का काफी महत्व है लेकिन उदाहरण स्वरूप समानता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि वैसे तो हर पर्व- त्योहार समाज को सकारात्मक संदेश देता है।
जैसे जितने भी छठव्रती हैं उनके प्रसाद में लगभग एक ही तरह का फलाहार आदि शामिल हुआ है। चाहे अमीर हो या गरीब हो, शहर का हो या गांव का, सभी लोग एक समान तरीके से पर्व मनाते हैं, उसी तरह यह हिंदुओं का खास त्यौहार है लेकिन मुस्लिम धर्म के लोग भी शामिल होकर मानवता का परिचय देकर हम सभी एक हैं इसका भी समाज में उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। दूसरी ओर डॉ चौधरी ने कहा कि वैसे तो नित्य प्रतिदिन स्नान करने के बाद लोग भगवान भास्कर को अर्घ्य देते हैं लेकिन यह एक ऐसा पर्व है जो सूर्यास्त होते ही सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया जाता है। सुखी संपन्न एवं गरीब असहाय सभी लोगों को आदर सम्मान करना चाहिए इस पर्व से सीख मिलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेन्द्र चौधरी एवं मंच संचालन अखिलेश कुमार चौधरी ने किया।
मौके पर समाजसेवी विजय प्रसाद, राम सागर मेहता, डॉ लालमोहन, विनोद कुमार कुशवाहा, रोहित कुमार, झामुमो के जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, मेराल प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद, सचिव राजेश कुमार बैठा, नवयुवक फ्रेंड्स क्लब के उपाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, सचिव विनोद चौधरी, उप सचिव अनुज कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष कमलेश चौधरी, उप कोषाध्यक्ष विकास चौधरी, धनंजय चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, सुदर्शन चौधरी, रामेश्वर चौधरी, कामेश्वर चौधरी, लाल बहादुर चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, लालमोहन चौधरी, विजय चौधरी नागेंद्र चौधरी, डोमन चौधरी, हृदय नारायण चौधरी, अशोक चौधरी एवं कई गणमान्य उपस्थित थे। भक्ति जागरण में गायिका शोभा श्रेया एवं गायक धीरज धाकड़, छोटू छैला, पवन दीवाना ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।