गढ़वा :
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर गढ़वा प्रखंड में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विगत 4 दिनों से चले आ रहे हैं छठ महापर्व का अनुष्ठान गुरुवार के सुबह उदयीमान भगवान भास्कर के अर्घ्य के साथ ही छठ पूजा संपन्न हो। उदीयमान भगवान भास्कर अर्घ्य देने के साथ ही छठ व्रतियों का निर्जला 36 घंटे के उपवास का पारण छठ पूजा का प्रसाद ग्रहण कर किया उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए गढ़वा शहर के दानरो नदी सूर्य मंदिर फ्रेंड्स क्लब टी ग्रुप स्टूडेंट क्लब, भास्कर क्लब टेंडर हार्ट के पास, सहीजना छठ घाट, करमडिह, आदि स्थानों पर सुबद 4 बजे से ही छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं रात्रि में भी दानरो नदी के तट पर इस बार पहली बार गंगा आरती के कार्यक्रम सुबह के स्वास्थ्य मंत्री मित्र मिथलेश ठाकुर ने शुभारंभ किया ।
जोकि अद्भुत नजारा था । सभी समय से भगवान भास्कर को अर्घ्य देना चाहते थे वही काफी संख्या में अर्ध्य लेने वाले भी श्रद्धालु छठ व्रतियों के पीछे खड़े थे कब भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान की जाएगी ताकि उनके अर्द्ध के जल को अपने माथे से लगाकर पुण्य के भागी बन सके।
श्री बंशीधर नगर
लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर जय भामाशाह क्लब के तत्वावधान में बुधवार को भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा का शुभारंभ जय-भामाशाह क्लब के संरक्षक ओम प्रकाश गुप्ता,अध्यक्ष रजनीकांत मधुर उर्फ भोलू, वार्ड पार्षद नीरज कुमार,आनंद जायसवाल ने संयुक्त रुप से श्रद्धालुओं को प्रसाद देकर किया।इस अवसर पर जय भामाशाह क्लब के संरक्षक ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भंडारा कराना पुण्य का काम है।
उन्होंने कहा कि जय भामाशाह क्लब के द्वारा छठ व्रत करने आए श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन किया गया है। इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, वरिष्ठ समाजसेवी मुक्तेश्वर पांडेय,पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रघुराज पांडेय सहित अन्य प्रमुख लोगो ने भंडारा स्थल पर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। जय भामाशाह क्लब के द्वारा सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों द्वारा संरक्षक ओम प्रकाश गुप्ता, रजनीकांत मधुर उर्फ भोलू को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मानित करने वालों में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शंभू नाथ सौदागर, सचिव गोपाल जायसवाल,अनूप निराला,हृदया नन्द कमलापुरी, आनंद जायसवाल,जय भामा शाह क्लब के संरक्षक भरत भूषण प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, पप्पू अनमोल, संजीत कुमार छोटू, आनंद जायसवाल, बिरेन्द्र अग्रेहरी, अमित कुमार गुड्डू,अजीत कुमार केसरी ,रितुराज जायसवाल, रंजीत गुप्ता ,नित्यानंद कुमार, अनिल मेहता, सुरज गुप्ता, रितेश कुमार सहित अन्य लोगो के नाम शामिल है।
खरौंधी
प्रखंड के अरंगी में बजरंग दल सह विश्व हिंदू परिषद खरौंधी अरंगी के द्वारा पंडा नदी पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमे काफी संख्या में लोगो ने भाग लिया। वही गंगा आरती के लिए भब्य सजावट किया गया था जानकारी के अनुसार तीन वर्षो से छठ महापर्व जे अवसर पर गंगा आरती का आयोजन किया जाता रहा है। वही बजरंग दल के प्रखंड मंत्री योगेश कुमार मेहता ने बताया कि हम सभी का प्रयास है कि बनारस गंगा नदी घाट की तरह आने वाले समय में प्रतिदिन गंगा आरती का आयोजन किया जाये इसके लिए अरंगी पंचायत सहित खरौंधी प्रखंड के प्रबुद्धजनों से विचार विमार किया जा रहा है निर्णय होते ही गंगा आरती का आयोजन प्रतिदिन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम विहिप बजरंग दल प्रखंड विभागीय मंत्री योगेश कुमार मेहता के द्वारा संगठन के मार्गदर्शन के आधार पर लगातार तीन वर्षो से किया जा रहा है जिसमे आरती सुशोभित करने वाले हिंदू सेना रोहित कुमार,अंशु कुशवाहा,अमरेश यादव,रौशन कुमार और रितेश कुमार सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
श्री बंशीधर नगर

-लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर सलसलादी ग्राम निवासी समाजसेवी सह मुखिया पद के भावी प्रत्याशी प्रशांत कुमार सिंह ने बुधवार को नरही पंचायत के विभिन्न छठ घाटों पर छठ व्रतधारियों के बीच नारियल,फल व पूजा सामग्रियों का वितरण किया।इस अवसर पर समाजसेवी प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि इस महापर्व में सभी लोगो को व्रतधारियों का यथा सम्भव सहयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह पर्व लोक आस्था का महापर्व है।उनके द्वारा व्रतधारियों के बीच एक हजार पीस नारियल,मूंगफली,अगरबती,सिंघाड़ा आदि का वितरण किया गया।मौके पर मुखदेव सिंह,नितेश चंद्रवंशी, सत्येन्द्र पटेल,जितेंद्र कुमार चौधरी,कमलेश चौधरी,मुकेश चंद्रवंशी, श्रवण पासवान,आशीष पासवान,दिलीप चौधरी,नंदू ठाकुर,भूपेश पासवान,राम मिलन पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।
खरौंधी
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर खरौंधी प्रखंड में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विगत 4 दिनों से चले आ रहे हैं छठ महापर्व का अनुष्ठान गुरुवार के सुबह उदयीमान भगवान भास्कर के अर्घ्य के साथ ही छठ पूजा संपन्न हो। उदीयमान भगवान भास्कर अर्घ्य देने के साथ ही छठ व्रतियों का निर्जला 36 घंटे के उपवास का पारण छठ पूजा का प्रसाद ग्रहण कर किया उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए खरौंधी प्रखंड के सूर्य मंदिर सिसरी, डोमनी नदी खरौंधी, राजी, अमरोरा,मझिगांवा,लामी सरहिया,करिवाडीह,खोखा,सुंडी चौरिया,कूपा,अरंगी,पिपरा आदि स्थानों पर सुबद 4 बजे से ही छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
सभी समय से भगवान भास्कर को अर्घ्य देना चाहते थे वही काफी संख्या में अर्ध्य लेने वाले भी श्रद्धालु छठ व्रतियों के पीछे खड़े थे कब भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान की जाएगी ताकि उनके अर्थ के जल को अपने माथे से लगाकर पुण्य के भागी बन सके।
गढ़वा
गढ़वा सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत परिहारा के युवा समाजसेवी सह भावी मुखिया प्रत्याशी रविंद्र राम के द्वारा परिहारा पंचायत अंतर्गत कितासोती कला , कितासोती खुर्द, करके , बालीगढ, परिहारा के सभी छठ घाटों पर छठ कर रहे छठ व्रतियों के बीच फल का वितरण किया गया। एवं आयोजन कर रहे हैं कमेटी को सहयोग राशि दिया गया । साथ ही साथ सभी छठ व्रतियों एवं अभिभावकों से परिचय प्राप्त कर उन सभी का आशीर्वाद लिए।
वहीं रविंद्र लोगों को संबोधित करते हुए बोले की मैं आप सबका बेटा हूं भतीजा हूं। आप सबों के बीच आपका आशीर्वाद लेने आया हूं और हमें पूरा विश्वास है कि आप सब अपना आशीर्वाद दुलार प्यार हमें जरूर दीजिएगा।
मैं आप सभी का सुख दुख में हमेशा साथ हूं। और हमेशा आपके साथ रहना चाहता हूं । आस्था का छठ महापर्व की आप सब लोगों को ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं । एवं भगवान भास्कर एवं छठी मैया से प्रार्थना करता हूं कि हमारे क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि बनाए रखें।
सुषेण कुमार छोटू ने बताएं कि रविंद्र जी एक ऊर्जावान जुनूनी एवं लगातार समाज के बीच में रहते हैं। और आगे भी रहेंगे समस्त लोगों के बीच हर एक सुख दुख में भाग लेते हैं और लोगों के बीच रहते हैं।
आज आप लोगों के बीच आशीर्वाद लेने आए हैं इन्हें आप सब अपना आशीर्वाद दीजिए कि आने वाले समय में क्षेत्र का सर्वागीण विकास में अपना योगदान दे सकें। मौके पर समाजसेवी अयोध्या सिंह, जयराम विश्वकर्मा, गोकुल भुइयां, गणेश भुइयां जितेंद्र सिंह ,देवव्रत नारायण सिंह ,विमलेश कुमार, अजय सिंह ,उपेंद्र राम ,नंदन राम ,गिरजा सिंह ,सत्येंद्र सिंह, सुषेण कुमार छोटू ,शिवलोचन सिंह, उपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, बबलू कुमार भुइयां, दीनानाथ, चंदन प्रजापति, सकेंद्र राम, पिंटू राम, राजू विश्वकर्मा अनिल विश्वकर्मा , महेंद्र राम वार्ड पार्षद ,प्रदीप चौधरी, विनोद गुरुजी, रामाकांत राम, एवं काफी संख्या में अभिभावक एवं युवा उपस्थित रहे।
श्री बंशीधर नगर
प्रखंड के बरडीहा ग्राम निवासी समाजसेवी डॉ रिजवान अहमद ने अपने सहयोगियों के साथ छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया।
उन्होंने छठ व्रतियों के बीच केला, अगरबत्ती एवं माचिस का वितरण किया ।वे निस्वार्थ भाव से छठ व्रतियों के बीच यह सामग्री बांट रहे हैं। समाजसेवी डॉ रिजवान अहमद ने कहा कि बरडीहा नहर टोला छठ घाट,बम्बा,बंधवा निमियादामर छठ घाट पर जाकर लगभग 250 छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। डॉ रिजवान अहमद ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ की बड़ी महिमा है।भगवान भास्कर की आराधना लोग बड़े ही श्रद्धा व विश्वास के साथ करते हैं। उन्होंने कहा कि इस पर्व में गरीब और अमीर के बीच कोई भेदभाव नहीं रहता है। उन्होंने कहा कि छठ ऐसा पर्व है जिसमें सभी लोग बढ़-चढ़कर सहयोग देते हैं।उन्होंने लोगो से आपसी भाईचारा के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में छठ महापर्व मनाने की अपील की।
मौके पर रागिब अनवर,सुमंत कुमार, मकसूद अंसारी,इंतजार अंसारी उर्फ भानु,खालिद रजा,गुलाम अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
कांडी
कांडी प्रखंड के विभिन्न भागों में लोक आस्था की महा त्योहार छठ पूजा की समापन उदय मान सूर्य का अर्घ के साथ समापन किया गया लोक आस्था के महा त्यौहार में सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने 36 घंटे निर्जला रहकर पवित्रता पूर्वक भगवान भास्कर का स्नान के पश्चात पान सुपारी तथा गाय की दूध के साथ अर्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया छठ पूजा के दौरान प्रसिद्ध सतबहिनी झरना देवस्थान कांडी सूर्य मंदिर के पास छठ घाट भीलमा पंडी नदी छठ घाट के अलावे सोन व कोयल तटीय इलाके का दर्जनों गांव नदी के जलाशय के समीप हजारों की संख्या में छठ व्रतियों ने अस्थल सजाकर निर्जला रहकर भक्ति भावना के साथ सूरज भगवान का आर्घ अर्पण किया इस दौरान बलियारी पंचायत के मुखिया संध्या देवी कांडी पंचायत के मुखिया विनोद प्रसाद प्रमुख प्रतिनिधि पिंकू पांडे भावी मुखिया प्रत्याशी झारी प्रसाद तथा जिला परिषद भावी उम्मीदवार हुस्नारा बेबी ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंच छठ व्रतियों के बीच नारियल अगरबत्ती प्रदान कर व्रतियों से आशीर्वाद प्राप्त किया
भवनाथपुर
लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत उदीयमान भगवान भास्कर को अर्ध्य के साथ गुरुवार को संपन्न हो गया।
प्रखण्ड में सुर्योपासना का यह महापर्व बड़े ही उत्साह,श्रद्धा व विश्वास के साथ मनाया गया। इस महापर्व को लेकर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लोगो मे काफी उत्साह था। ग्रामीण क्षेत्र में तालाब, नदी के किनारे छठ व्रत किये। प्रखण्ड के टाउनशिप दुर्गा मंदिर, सिंदुरिया दुलरह नदी ,सूर्य मंदिर भवनाथपुर, सर्वेश्वरी आश्रम भवनाथपुर, केरवा घाट बुका,महावीर मंदिर सिंघीताली,अरसली उत्तरी, झगराखाड़, लगड़ी,पनियाही,कैलान, कोंन मंडरा, बनखेता, सहित छोटी बड़ी नदी जलाशयों के तट पर श्रद्धालुओ ने छठ व्रत किया वही घाटो पर लाइटिंग,डेकोरेशन और साउंड दूध, आम की लकड़ी की व्यवस्था प्रखण्ड के विभिन्न संस्था और क्लबो ने की थी। टाउनशिप दुर्गा मंदिर तालाब घाट पर भव्य गंगा आरती पंडित लवजी पांडे,सतेंदर वैद के द्वारा विधिवत आयोजन किया गया जहां सभी व्रतियों के बीच आरती के बाद मुखिया राजेश गुप्ता ,मुखिया प्रत्यासी जितेन्द्र पासवान ,सुनील गुप्ता ,सुबोध पाठक ,सिंदुरिया बीडीसी मीना देवी के द्वारा नारियल ,अगरबती सहित प्रसाद वितरण किया गया ।
सिंदुरिया दुलहर नदी घाट पर जय भवानी क्लब एवं युवा क्लब के द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया गया ।इसका उदघाटन जय भवानी क्लब एवं युवा क्लब के अध्यक्ष कमलेश कुमार एवं विकास वियार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।अरसली उतरी शिव मंदिर छठ घाट पर मुखिया प्रत्यासी सबु ने आयोजन कमिटी को अंगवस्त्र व व्रतियों के बीच फलहार वितरण किया ।इस अवसर सुबोध पाठक,अमन सोनी,सूरज कुमार,सोनू कुमार,अजय साह।टाउनशिप दुर्गा मंदिर में कमिटी के प्रदीप चौबे, मुकेश शुक्ला, धुरूप नारायण दुबे ,सजल सिंह ,प्रथम चौबे ,फोटू पांडे ,निखिल तिवारी ,विकी सिंह , सहित कई लोग उपस्थित थे। भीड़भाड़ को नियंत्रत करने के लिए थाना पुलिस के प्रभारी सतीस कुमार ,सहदेव साह ,माणिक राम,सहित जवान एवं विधि व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी भी नियुक्त किये गये थे।