रमना :
-चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन बुधवार की शाम व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य (डूबते सूर्य को अर्घ्य) को रमना के मुख्य छठ घाट मड़वनिया के लउंगा नदी, रमना पंचायत सचिवालय के समीप गंगा तालाब छठ घाट, सहित बहियार कला, बहियार खूर्द, टंडवा, कर्णपुरा, सिलीदाग, गम्हरिया, बुलका व भागोडीह के विभिन्न नदी, तालाब, आहर व पोखर में अर्घ्य दिया।
गुरुवार की सुबह उदीयमान भगवान सूर्य (उगते सूर्य) को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो जाएगा।प्रखंड प्रशासन के द्वारा सभी छठ घाट पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस के जवान तैनात किए गए थे |वही स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट पर रखा गया था |इधर छठ पूजा आयोजन में संजय प्रसाद गुप्ता, अजीत कुमार सोनी, प्रभात कुमार, सुदर्शन बियार, विरेन्द्र प्रजापति, अनुज कुमार, अमीत सोनी, सत्येन्द्र कुमार सिंह,महेन्द्र प्रसाद गुप्ता, उमेश कुमार, अमरेंद्र प्रजापति सहित कई लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण रही|