बंशीधर नगर :
नगर उंटारी थाना परिसर में बुधवार को लोक आस्था का महापर्व 4 दिनों से छठ पूजा को लेकर थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने छठ व्रत धारियों के बीच फल एवं पूजन सामग्री का वितरण किया।
इस मौके पर थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने व्रत धारियों को शुभकामना देते हुए उनसे आशीर्वाद की भी कामना की। उन्होंने कहा कि यह पर्व आस्था और पवित्रता का संगम है। इस त्यौहार में गरीब, अमीर सभी लोग भेदभाव को छोड़कर पूरी श्रद्धा व निष्ठा के साथ भगवान भास्कर की पूजा आराधना करते हैं। कहा कि छठ महान पर्व है। छठव्रतियों की सेवा करना पुण्य का काम है। लोगों में पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। थाना प्रभारी ने थाना क्षेत्र के लोगों से व्रत धारियों को हर संभव सहयोग करने की अपील की।
इस मौके पर पुअनी विक्की अग्रवाल, विक्रम सिंह, राहुल कुमार, मुंशी आशीर्वाद महतो, कौशल दुबे, दया प्रसाद सहित थाना के सभी पुलिस बल के जवान ने सामग्री वितरण करने में सहयोग किया।