बंशीधर नगर :
लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय छठ पूजा को लेकर बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र के चचेरिया स्थित अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय के गेट के समीप स्टॉल लगाकर न्यू स्टूडेंट क्लब की ओर से छठ व्रत धारियों के बीच ईख का वितरण किया गया। इस दौरान क्लब के लोगों ने सैकड़ों से अधिक लोगों के बीच ईख बांटा।
मौके पर न्यू स्टूडेंट क्लब के पदाधिकारियों ने कहां की व्रतधारियों को शुभकामना देते हुए आशीर्वाद की कामना की। उन्होंने कहा छठ पूजा पवित्रता का पर्व है, इसमें अमीर-गरीब सभी भेदभाव भुलाकर श्रद्धा और निष्ठापूर्वक भगवान भास्कर की आराधना करते हैं। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष सत्यजीत ठाकुर उर्फ गोलू, अंकुल कुमार, सौरफ जायसवाल, जितेंद्र ठाकुर, अविनाश दास, बिपिन कुमार उर्फ छोटू, विजय कुमार, जेएमएम के युवा प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कुमार गुप्ता, गोलू ठाकुर, मणि कुमार, रवि कुमार, लकी कुमार, शुभम् कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।