कांडी :
कांडी थाना क्षेत्र के गाड़ा खुर्द पंचायत के बनकट गांव में विगत दो सप्ताह से घुम रही एक अर्धविक्षिप्त महिला की मौत मंगलवार की रात हो गई।
गांव वालों की सूचना पर मौके पर पहुंचे युवा समाजसेवी सह गाड़ा खुर्द पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह ने अपने निजी खर्च से उक्त महिला के शव का गाजे बाजे के साथ अंतिम संस्कार कराया।
जानकारी के अनुसार एक अज्ञात अर्धविक्षिप्त महिला विगत दो सप्ताह से बनकट गांव में घुम घुम कर भीख मांगकर खा रही थी तथा रात में किसी खेत खलिहान में सो जा रही थी
बुधवार को गांव वालों को नजर शव पर पड़ी गांव वालों ने इसकी सूचना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह को सूचना दी
शव को देखने के बाद लोगों ने उक्त अर्धविक्षिप्त महिला को पहचाना
नीरज कुमार सिंह ने इसकी सूचना कांडी थाना को दी तथा कांडी थाना के निर्देश पर महिला का दाह संस्कार परम्परात ढंग से सोन नदी में किया गया।