खरौंधी :
खरौंधी थाना क्षेत्र के चंदनी पंचायत के कुम्हार टोली में मंगलवार के रात्रि में मोजिम अंसारी के घर से गहना पैसा चार्जर आदि सामानों का अज्ञात चोरों के द्वारा घर का ताला तोड़कर चोरी कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार घर मे कोई नही था।
ये पीड़ित के पत्नी ने बताया की मेरे पति काम करने बाहर गए हुए हैं और 2 दिन पहले ₹3000 चावल लेने के लिए भेजे थे बैंक से पैसा का निकासी कर घर लाए थे बुधवार को चावल लेना था कि रात में मेरे घर में चोर के द्वारा मेरा पैसा और गहन की चोरी हो गई इसकी सूचना मैं स्थानीय थाना प्रभारी अभय कुमार को अहले सुबह दिया है। चोरी की घटना की जानकारी पाकर थाना प्रभारी अभय कुमार ने जेएसआई पंकज कुमार के नेतृत्व में एसआई सुनील कुमार सिंह सहित पुलिस के जवान को घटनास्थल पर भेजें गया जंहा पुलिस घटना के बारे में जानकारी लिया।
इधर ग्रामीणों के अनुसार चोरी को अंजाम देने वाला कोई जानकर ब्यक्ति है इसकी पूरी जांच होनी चाहिए आखिर कर यह कोन ब्यक्ति है जो चोरी जैसे घटना को अंजाम दिया है। मोजिब अंसारी के घर चोरी की घटना के बाद उक्त गांव टोले के लोगों में भय ब्याप्त है घटना ऐसे समय मे हुआ है जबकि हर घर मे छठ महापर्व का पूजा चल रहा है लोग अपने परिजनों के साथ नदी तालाब में छठ पूजा करने चले जा रहे है।