whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27217976
Loading...


यहां खबरें देखें गढ़वा जिला कुछ इधर का भी कुछ उधर का भी

location_on गढ़वा access_time 09-Nov-21, 08:58 PM visibility 645
Share



यहां खबरें देखें  गढ़वा जिला कुछ इधर का भी कुछ उधर का भी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर सोमवार को मेराल में प्रशासनिक पदाधिकारियों तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेराल में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में वीडियो प्रवेश कुमार साह अंचलाधिकारी अंगार नाथ स्वर्णकार थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार डॉ अनिल साहू प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एसके सिंह, खनन पदाधिकारी , के अलावे दीपेश तिवारी हुमायूं कबीर सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे। पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की रैली विभागीय वाहनों द्वारा हॉस्पिटल चौक से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, हाई स्कूल लखेया मोड़, डंडई रोड होते हुए बाजार टोला इत्यादि क्षेत्रों से गुजरी।
लाउडस्पीकर के माध्यम से अधिक से अधिक टीकाकरण कराने को लेकर प्रचार के साथ जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस दौरान टीकाकरण की व्यवस्था कहां-कहां किया गया है इसके बारे में लोगों को जानकारी दी गई। बताया गया कि टीकाकरण से किसी प्रकार की कोई हानि नहीं है तथा कोविड महामारी से बचाव का एकमात्र उपाय वैक्सीनेशन ही है। रंका में सूबे पेयजल एवं स्वक्षता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने 29 लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत पशुओं को किया वितरण। गढ़वा जिले के रंका प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत दुधारू पशु का वितरण गढ़वा रंका के स्थानीय विधायक सह सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने रंका अनुमंडल क्षेत्र के तीन प्रखण्ड रंका बड़गड भंडरिया प्रखण्ड के 29 लाभुकों के बीच पशु वितरण किया।
वही मंत्री ने संबोधित करते हुए बताया कि हमारी सरकार की जो सोच है कि सरकारी योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंच सके इसी लिए मुख्यमंत्री पशुधन विकाश योजना सीधे लाभुकों के बीच वितरण किया गया और हर योजना का लाभ मिल सके जिसका उदाहरण स्वरूप आज रंका के प्रखण्ड कार्यालय के प्रांगण में लोगों के बीच वितरण किया जा रहा है। पशुधन विकाश योजना किसानों भाई के लिए अमूल उपहार है।वहीं दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सोच था कि सीधे गांव तक गरीबो के बीच हर योजना का लाभ मिले। साथ ही मंत्री ने बताया कि हर क्षेत्र में झारखण्ड सरकार काम कर रही है वही उन्होंने बताया कि 2024 तक हर घर में जल नल की सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य है और हम लक्ष्य को हासिल भी करेंगे।
मौके पर उपायुक्त गढ़वा राजेश कुमार पाठक गढ़वा जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ धनिक लाल मंडल अनुमंडल पदाधिकारी रंका रामनरायण सिंह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंका सुदर्शन कुमार आस्तिक प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी देवानन्द राम अंचलाधिकारी रंका शम्भू राम रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय झामुमो गढ़वा जिला अध्यक्ष तनवीर आलम झामुमो युवा जिला अध्यक्ष नितेश सिंह रंका झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता कार्तिक पाण्डेय रंका कला पंचायत मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मधेशिया खरडीहा मुखिया अनिल चंद्रवंशी युवा प्रखण्ड सचिव पप्पू यादव इरफान अंसारी सहित अन्य लोग कार्यक्रम में मौजूद थे। अमरोरा में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में दिख रहा उत्साह,मन्नत पूरी होने पर व्रती मांग रही है गांव में भीख* खरौंधी प्रखंड में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिख रहा है श्रद्धालु छठ महापर्व को लेकर तरह तरह की तैयारी की जा रही है ताकि छठ महापर्व को धूमधाम से मनाया जा सकें।
प्रखंड के अमरोरा सहित अन्य गांव में छठ व्रतियों के द्वारा मन्नत पूरी होने पर खरना के सुबह मंगलवार को गांव में घूम घूम कर विख मांग रहे है। छठ व्रतियों ने बताया कि पिछले वर्ष मन्नत मांगी गई थी कि अगर हमारी मन्नत पूरी होगी तो मैं गांव में भीख मांग कर उसी से महा प्रसाद बनाकर अर्पण करूंगी हम सभी की मन्नत पूरी हुई इसलिए आज खरना के दिन सुबह में स्नान कर सूर्य देव का आराधना कर पांच घर से पूजा के लिये भीख मांग रही हूँ। ताकि जो मन्नत पूरी हुई है उसका भार उत्तर सकू। लोगों का मान्यता है कि लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में जो मन्नत मांगी जाती है वह कम समय मे ही आशीर्वाद रूप में प्राप्त होता है। इसी लिए छठ महापर्व प्रशिद्ध है। खरौंधी प्रखंड में छठ पूजा को लेकर गांव देहात में पूरी तरह भगतिमय वातावरण बना हुआ है जगह जगह पर साफ सफाई किया जा रहा है ताकि छठ पूजा करने वाले व्रतियों को किसी प्रकार कोई परेशानी नहीं हो।
श्री बंशीधर नगर-राजकीय मध्य विद्यालय नगर उंटारी में मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत दीपावली व आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर व आस पास स्थित स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।इसके पूर्व भी विद्यालय परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत बच्चों को हाथ धोने,शौचालय का उपयोग करने व कूड़े कचड़े का सही तरीके से निपटान करने की जानकारी के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था।दीपावली के एक दिन पूर्व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।उक्त दोनों कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार विश्वकर्मा द्वारा मेडल प्रदान कर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक खुशदिल सिंह,रामलाला मिश्र,अनूप कुमार ठाकुर,आफताब आलम,मीरा कुमारी,शशि कुमारी,सुधा कुमारी सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं शामिल थे। श्री बंशीधर नगर- कोविड-19 टीकाकरण को लेकर आयोजित तीन दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन नगर उंटारी ,रमुना व बिशनपुरा प्रखंड के 25 विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर 2540 लोगो का टीकाकरण किया गया। जिन केंद्रों पर टीकाकरण किया गया उनमें अनुमंडलीय अस्पताल नगर उंटारी 70, कधवन विद्यालय में 220,गरबान्ध 150, कुंबा खुर्द पंचायत सचिवालय में 260, हलिवंता कला पंचायत सचिवालय में 170, बिलासपुर पंचायत सचिवालय में 70, हुलहुला कला पंचायत सचिवालय में 80, पिपरडीह पंचायत सचिवालय में 60,सलसलादी दामर 50,पाल्हे कला 80,नया खांड में 70, नरही पंचायत सचिवालय में 90 ,दहेड़िया 50,चित विश्राम पंचायत सचिवालय में 160, कुशदण्ड पंचायत सचिवालय में 80, बिशुनपुर पंचायत सचिवालय में 170, भोजपुर पंचायत सचिवालय में 50, कोलझिकि पंचायत सचिवालय में140, नगर पंचायत 220, विशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय में80, बहियार खुर्द में 70, रमना में 10,सिलिदाग में 10, झुरही 70,कर्णपुरा विद्यालय में 60सहित कुल 2540 लोगो का टीकाकरण किया गया।
प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर एएनएम के साथ-साथ नोडल पदाधिकारी, बीएलओ, आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सहिया, किसान मित्र सहित अन्य उपस्थित थे। श्री बंशीधर नगर-अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी ने अति प्राचीन सूर्य मंदिर परिसर स्थित छठ घाट पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।इस दौरान एसडीपीओ ने नवयुवक क्लब,प्रभात क्लब,जय भामाशाह क्लब,फ्रेंड रॉक ग्रुप के नियंत्रण कक्ष में घूमकर क्लब के सदस्यों से जानकारी लिया।उन्होंने कहा कि छठ व्रतधारियों को किसी प्रकार की परेशानी नही हो,इसके लिए प्रशासन हमेशा तत्पर है।उन्होंने कहा कि छठ महापर्व को लेकर जगह जगह पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती किया गया है।उन्होंने लोगो को छठ महापर्व शुभकामनाएं दिया।
मौके पर पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार,थाना प्रभारी योगेन्द्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। श्री बंशीधर नगर-आस्था का महापर्व छठ को लेकर अनुमण्डल मुख्यालय स्थित बाजार छठ सामग्रियों से पट गया है।सब्जी बाजार के अतिरिक्त सड़क के दोनों किनारे छठ सामग्रियों की दुकानें लगी है।विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष सभी सामग्रियों की कीमतें आसमान छू रही है।इसके बावजूद छठ व्रतधारियों में काफी उत्साह है।महंगाई पर आस्था भारी पड़ रही है।बाजार में उपलब्ध छठ सामग्रियों के मूल्य इस प्रकार है।घी 500-700 रुपये प्रति किलो,गुड़ 60-80 रुपये प्रति किलो,नारियल 20 रुपये प्रति पीस,दउरा 250-300 रुपये प्रति पीस,दउरी 80-100 रुपये प्रति पीस,सुप 100-150 रुपये प्रति पीस,बांस का पंखा 20-30 रुपये प्रति पीस,ढकनी 30-40 रुपये प्रति पीस,केला 50 रुपये दर्जन,सेव 80-100रुपये प्रति किलो,अनार 100 रुपये किलो,संतरा 60-80रुपये प्रति किलो,चीकू 200 रुपये प्रति किलो,अंगूर 200 रुपये प्रति किलो,अन्नानास 30 रुपये पीस,शरीफा 50-100 रुपये प्रति पीस,ईख 50 रुपये जोड़ा,कोहड़ा 15-20 रुपये किलो,मूली 15-20 रुपये प्रति किलो,सुथनी 60-80रुपये किलो,सिंघाड़ा 60-80 रुपये किलो,अदरख 5 रुपये पीस,हल्दी 5 रुपये पीस,कन्दा 40 रुपये किलो,मूंगफली 50 रुपये किलो,चना साग 100 रुपये प्रति किलो,डम्भा 20 रुपये पीस बिक रहा है।
Hasnain भंडरिया:-कोविड-19 के विशेष टीकाकरण अभियान में चार हजार लोगों को लगा टीका भंडरिया प्रखंड क्षेत्र में कोविड-19 की विशेष टीकाकरण अभियान में करीब चार हजार लोगों को कोराना का टीका लगाया गया ।इसकी जानकारी देते हुए वीडियो विपिन कुमार भारती ने कहा कि 3 दिनों से विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। टीकाकरण के पहले दिन 1050 दूसरे दिन 1250 और तीसरा दिन 1000 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। अभियान के तीसरा दिन कोरोना टीकाकरण केंद्र करचाली , मदगड़ी,मरदा, बिंदा, लीधकी, परो, कुरून, अरार, जोंहीखाड,तेवाली में टीका लगाई गई । उक्त टीकाकरण केंद्रों पर वीडियो विपिन कुमार भारती, अंचल पदाधिकारी मदन महली, रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विजय किशोर रजक घूम घूम कर टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया ।
इस मौके पर करचाली पंचायत भवन स्थित टीकाकरण केंद्र में पंचायत सेवक परमा राम, मुखिया सूर्यमणि तिर्की, शिक्षक संजय केरकेट्टा ,पारा शिक्षक बृजेश प्रजापति शिव कुमार बाखला, डीलर जावेद अंसारी सुखलाल बाखला सहित अन्य लोग उपस्थित थे । : बिशुनपुरा । गढ़वा । लोक आस्था का महापर्व छठ खरना के साथ मंगलवार से शुरू हो गया। पहले दिन व्रतियों ने शाम में नदी तालाबो व अन्य पवित्र स्थानों पर स्नान कर भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया । उसी के साथ चार दिनी सूर्योपासना का महापर्व छठ प्रारंभ हो गया। प्रखंड के पतिहारि ,पिपरी ,चितरी ,सरांग ,बुजतपुरा ,अमहर ,महुली ,सन्ध्या ,कमता तथा विसुनपुरा के सभी छठ घाटों पर पहुंचकर छठव्रती अस्ताचलगामी सूर्य भगवान का पहला अर्ध्य दिया। वही विसुनपुरा थाना प्रभारी बुद्ध राम सामद ने प्रखंड के सभी छठ घाटो पर जाकर साफ सफाई और लाइटिंग की ब्यवथा की जानकारी ली।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play