डंडाई :
डंडई प्रखंड के रारो पंचायत के युवा समाजसेवी सुशील कुमार गुप्ता के द्वारा सोमवार को अपने निजी खर्च से रारो पंचायत के आदिवासी टोला जेठू सिंह के घर के पास के चापाकल मरम्मत कराया गया, जो पिछले कई महीनों से खराब पड़ा हुआ था।
ग्रामीण जेठू सिंह, सुनेश्वर, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि चापाकल को मरम्मत को लेकर स्थानीय मुखिया को कई बार जानकारी दी परंतु मुखिया द्वारा कोई पहल नहीं किया गया जिसके बाद चापाकल मरम्मत नहीं हो सकी जिससे ग्रामीणों को पानी पीने को लेकर दर-दर भटकना पड़ रहा था। इसके बाद हम लोगों ने इसकी जानकारी युवा समाजसेवी सुशील कुमार गुप्ता को दी। समाजसेवी ने उक्त स्थान पर खराब पड़े चापाकल को अपने निजी खर्च से मरम्मत कराया।
चापाकल बन जाने से ग्रामीणों में काफी खुशी देखी गई।
मौके पर युवा समाजसेवी सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि चापाकल की मरम्मति नहीं होने से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही थी जिसको देखते हुए आज हमने अपनी निजी खर्च से चापाकल को मरम्मत कराने का काम किया। इस पर मौके इश्वरी ठाकुर,कृष्ण गुप्ता,धर्मेन्द्र यादव,नंदू सिंह, विनय सिंह, बबुंद्र वेदिया आदि लोग उपस्थित थे।