गढ़वा :
गढ़वा लोक आस्था का पर्व छठ को लेकर चारों ओर तैयारी जोरों पर है। छठ घाट हो या फिर वहां तक जाने वाले रास्ते सभी की साफ सफाई हो रही है। विभिन्न तालाबों तथा नदी घाट सज धज कर तैयार होने लगे है। इस काम में छठ पूजा समिति भी तत्पर है। वही लोगों की भागीदारी भी खूब हो रही है। घाटों की साफ सफाई में आम लोगों की भागीदारी से आसान होने लगा हैं। प्रखंड के विभिन्न घाटों की सफाई में छठ पूजा समिति पूरी ताकत झोंक दिया है। ग्रामीण युवक भी इस काम में मेहनत कर रहे है। जिला मुख्यालय के दानरो नदी स्थित स्टुडेंट क्लब, फ्रेंडस क्लब, रोटरी क्लब, टी छठ घाट, जागृति क्लब, सहिजना छठ घाट, कल्याणपुर छठ घाट, नगवा छठ घाट, नवादा छठ घाट, लालीमाटी घट घाट सहित दो दर्जन तालाबों व नदी के किनारे भी छठ घाट व्रतियों के लिए तैयार हो गया है।

दूसरी तरफ विभिन्न छठ घाटों को जगमग रोशनी से भी सजाया जा रहा है। जिससे इन छठ घाटों पर चार चांद लग गई।
छठ महापर्व शुरू खरना आज
जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोक आस्था का महान पर्व छठ सोमवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पहले दिन व्रतियों ने नदी में स्नान कर कद्दू-भात का भोग लगाया और खरना व अर्घ्य देने के लिए सामग्री की तैयारी में जुट गए। छठव्रती मंगलवार की शाम नदी में स्नान करने के बाद घाट पर डूबते हूए सूर्य की आराधना करेगी। उसके बाद शाम को खरना कर महाप्रसाद ग्रहण करेंगी।

खरना को लेकर बाजार गर्म
छठ महापर्व पर मंहगाई का असर दिखा। खरना को लेकर गुड की कीमत में उछाल देखा गया।गुड बाजार में 50 से 60 रूपए तक बिकी। वहीं फलो की कीमत में भी काफी उछाल देखा गया। सेव 100 से 150 और केला 50 रूपए से 70 रूपए तक बिका। वहीं दुध भी 55 रूपए प्रति लीटर बिक्री हुई।