बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर- कोविड-19 टीकाकरण को लेकर आयोजित तीन दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान के प्रथम दिन नगर उंटारी ,रमुना व बिशनपुरा प्रखंड के 23 विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर 3020 लोगों का टीकाकरण किया गया।
जिन केंद्रों पर टीकाकरण किया गया उनमें नगर उंटारी 90, बहियारी खुर्द 70, गरबाँध पंचायत सचिवालय स्थित टीकाकरण केंद्र पर170, कुंबा खुर्द पंचायत सचिवालय में 170, हलिवंता कला पंचायत सचिवालय में 170, बिलासपुर पंचायत सचिवालय में 90, हुलहुला कला पंचायत सचिवालय में 240, पिपरडीह पंचायत सचिवालय में 110, नरही पंचायत सचिवालय में 120,चित विश्राम पंचायत सचिवालय में 260, कुशदण्ड पंचायत सचिवालय में 120, बिशुनपुर पंचायत सचिवालय में 200, भोजपुर पंचायत सचिवालय में 130, कधवन पंचायत सचिवालय में 150, कोलझिकि पंचायत सचिवालय में150, मोबाइल बैन द्वारा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मर्चवार में 100, नगर पंचायत 230, जतपुरा 220, विशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय में50, पिपरी कला में 70, कर्णपूरा 60, रमना में 10,सिलिदाग में 40 सहित कुल 3020 लोगो का टीकाकरण किया गया।
प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर एएनएम के साथ-साथ नोडल पदाधिकारी, बीएलओ, आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सहिया, किसान मित्र सहित अन्य उपस्थित थे।