खरौंधी :
सोमवार को विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र प्रसाद यादव ने मुखिया सुनीता देवी तथा पंचायत सेवक केश्वर सिंह द्वारा तीन योजनाओ में बिना कार्य के ही 2 लाख 40 हजार मटेरियल का भुगतान करने पर नाराजगी व्यक्त किया है। साथ ही बीडीओ गणेश महतो से जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया है। नाराजगी व्यक्त करते हुये विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र प्रसाद यादव ने बताया मझिगावां पंचायत के वार्ड तीन में छठ घाट के पास चबूतरा मरम्मती में 60 हजार रुपये, प्रसाद भुइया के घर से डोमनीनाला तक पीसीसी पथ निर्माण में 50 हजार तथा मझिगावां स्कूल से जमुना साह के घर तक गार्डवाल निर्माण में एक लाख 30 हजार रुपये बिना कार्य लगाये ही 24 अक्टूबर को मटेरियल का भुगतान कर दिया गया।
जो सरासर गलत है। इसमें संलिप्त लोगो पर कड़ी से कड़ी कार्यवाई किया जाये ताकि भविष्य में दुबारा गलती कोई नही कर सके। साथ ही बताया मझिगावां पंचायत में दर्जनों लाभुक 4 माह से कुप तथा पशु शेड बनाकर मटेरियल भुगतान के लिए मुखिया, पंचायत सेवक तथा प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उनका अभी तक भुगतान नहीं किया गया। जिससे प्रतीत होता है कि 15वें वित्त की राशि का बंदरबांट करने के उद्देश्य से बिना कार्य के ही पैसा भुगतान कर दिया गया।
पक्ष
मझिगावां पंचायत में 15वें वित्त से बिना कार्य के ही पैसा भुगतान करने की जानकारी विधायक प्रतिनिधि ने दी गई है। योजनाओ की जांच कराई जा रही है। जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी।
गणेश महतो खरौंधी
योजनाओं में काम को चालू कराने के उद्देश्य से एडवांस भुगतान की गई है।
सभी योजनाओं में कार्य प्रगति पर है। वही छठ घाट के पास चबूतरा मरम्मती का कार्य पूर्ण होने वाला है।
अरविंद पासवान
मुखिया प्रतिनिधि- मझिगावां
फोटो:- गार्डवाल निर्माण के लिये चयनित स्थल।