भवनाथपुर :
भवनाथपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना की सिलसिला जारी है पुलिस के पहुंच से दूर चोर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।
बीते चार महीने से लगातार चोरी कर रहे चोर रविवार की रात को भी नही माने और मकरी के छऊनी निवासी मंदीप सिंह के घर से लाखों रु नगद व गहने का चोरी के घटना का अंजाम दे दिया। मंदीप सिंह ने बताया कि घर वाले घर मे सपरिवार सोया हुआ था एक बजे जब पत्नी उठी तो देखी की घर मे रखा बक्सा, बैग नही है इसकी जानकारी पत्नी ने मुझे दी। इसके बाद गाँव वाले और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। चोरो ने यहाँ से भी 20 हजार नगद सहित 80 हजार के गहना का चोरी कर लिया। समाचार लिखे जाने तक भुक्तभोगी द्वारा थाने में आवेदन नही दिया था।इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी सतीश कुमार महतो ने बताया सक के आधार पर 5 लोगो को पकड़ कर थाना लाए हैं पूछ-ताछ चल रहा है बहुत जल्द चोरी के सभी घटना का उद्वेधन होगा।