रंका :
रंका प्रखंड के बाहाहारा पंचायत के केरवा दामर गांव में रात्रि में जंगली हाथियों के झुंड द्वारा दर्जनों एकड़ में लगी धान की लाखों रुपए की फसल बर्बाद कर दिया गया।
बताया जाता है कि विगत रात्रि 15-20 हाथियों का समूह इस गांव में पहुंचा तथा जमकर धान के खेत में उत्पात मचायाजंगली हाथियों के झुंड ने धान की फसल को कुछ खाया कुछ रौंदा कुछ कुचला और पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया जिससे किसानों की कमर टूट गई है। किसान तैयार होते धान की फसल से काफी आशान्वित थे, मगर जंगली हाथियों ने उनके सारे मंसूबे पर एक ही रात में पानी फेर दिया है।
गत वर्ष भी इस गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने किसानों की फसल को बर्बाद कर दिया था जिससे यहां के किसान तबाह है स्थानीय किसानों ने वन विभाग से मुआवजा का मांग किया है तथा भविष्य में फसल की सुरक्षा के लिए जंगली हाथियों के उत्पात से संरक्षण देने की मांग की है।