गढ़वा :
गढ़वा शहर में छठ व्रतियों के बीच में निशुल्क लौकी का वितरण कलवारी युवा मंच के द्वारा किया गया ।
जैसा कि हम सभी जानते हैं की चार दिनों का यह महापर्व नहाए खाए से प्रारंभ होता है इसी को लेकर आज निशुल्क लौकी का वितरण गया कलवार युवा मंच के द्वारा दिनांक 10 नवंबर दिन बुधवार को विशाल स्टूडियो के पास मेन रोड गढ़वा में निशुल्क फलाहार का भी वितरण किया जाएगा। वैसे छठव्रती जिन्हें किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो वे कलवार युवा मंच के किसी भी सदस्य मिलकर सहायता ले सकते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से राकेश जयसवाल,कुमार दीपक जयसवाल,चंदन जायसवाल,गौरव जयसवाल,सनी जयसवाल,राहुल जायसवाल, संदीप जयसवाल की मुख्य भूमिका रही।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे विनोद जयसवाल नेताजी रविंद्र जयसवाल दयाशंकर गुप्ता संतोष प्रसाद गुप्ता चुन्नू जयसवाल एवं अन्य।