गढ़वा :
ओम क्लब के त्तत्वावधान में छठ महापर्व को लेकर सोमवार को गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर गांव स्थित जुटी मोड़ पर छठ व्रतधारियों के लिये आम की लकड़ी का वितरण किया गया।
कल्याणपुर पंचायत के मुखिया विनोद कुमार चंद्रवंशी, बीडीसी पति अलीमुद्दीन अंसारी उर्फ ताहिर अंसारी पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अशोक चंद्रवंशी, वार्ड पार्षद पति राजेश ठाकुर, गायत्री परिवार के जिला समन्वयक विनोद पाठक एवं सरयू चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से व्रतधारियों के बीच आम की लकड़ी का वितरण कार्यक्रम की शुरूआत की. इस मौके पर मुखिया विनोद चंद्रवंशी ने ओम क्लब की इस कार्य की सराहना करते हुये कहा कि छठ महान पर्व है. इस व्रत में आम की लकड़ी की विशेष आवश्यकता पड़ती है. व्रतियों के लिये आम की लकड़ी उपलब्ध कराना बहुत बड़ा पुण्य का काम है. बीडीसी पति ताहिर अंसारी ने कहा कि छठ काफी लोकप्रिय पर्व है. इस पर्व को करने से शरीर के सभ्री रोगों से छुटकारा मिलती है. इसमें स्वच्छता का पूरा ख्याल रखा जाता है. पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अशोक चंद्रवंशी ने कहा कि छठ पर्व के अवसर पर दानरो नदी तट पर व्रतियों के लिये सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. गायत्री परिवार के विनोद पाठक ने कहा कि छठ पर्व में सूर्य की उपासना की जाती है. इसकी आध्यात्मिक के साथ-साथ वैज्ञानिक महत्ता के कारण यह पर्व बिहार से विस्तारित होकर पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो चुका है. इस दौरान सरयू चंद्रवंशी एवं राजेश ठाकुर ने भी विचार रखे. इस मौके पर ओम क्लब के सदस्यों ने कहा कि व्रतियों को प्रसाद बनाने एवं हवन के लिये जितनी आम की लकड़ी की जरूरत होगी, उसे क्लब द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा. इस मौके पर क्लब के चंद्रमणि कुमार, हरिओम चंद्रवंशी, सोनू ठाकुर, उत्तम कुमार विश्वकर्मा, दीपक शर्मा, उदय चंद्रवंशी, बब्लू चंद्रवंशी, ऋषि चंद्रवंशी, संदीप विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, गौतम कुमार विश्वकर्मा, अभिमन्यु ठाकुर, बुल्लू ठाकुर, पप्पू चंद्रवंशी, पवन कुमार, मनीष कुमार, रंजन कुमार, मनोज कुमार, अनुज कुमार, संतोष शर्मा आदि ने सक्रिय योगदान दिया.