भवनाथपुर :
भवनाथपुर टाउनशिप के शॉपिग सेंटर वॉलीबॉल ग्राउंड मेंस्पोर्ट्स एंड रिक्रिएशन क्लब द्वारा तीन दिवसीय वॉलीबॉल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अमित राणा ने फीता काट एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
उद्घाटन मैच हुरका बनाम सिंहपुर के बीच खेला गया।पहला सेट हुरका ने 26 -19,दूसरासेट सिंहपुर ने 25 -19तीसरा सेट हुरका ने 25 -20 से जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरा मैच स्पोर्ट्स एंड रिक्रिएशन क्लब बनाम भवनाथपुर ब्लाक के बीच खेला गया। पहला सेट स्पोर्ट्स एंड रिक्रिएशन ने 25 -14 दूसरा सेट 25 -10 से जीत कर स्पोर्ट्स एंड रिक्रिएशन क्लब अगले चक्र में पहुचा।इस मौके अमित राणा ने कहा कि खेल-कूद स्वास्थ के लिए काफी लाभदायक है खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए हार जीत मायने नही रखती है खेल से शारीरिक एवं मानशिक दोनों का विकास होता है।
रेफरी की भूमिका श्रीराम सिंह ,संजय चौहान ने निभाई। इस मौके पर वैस खान मनु उपाध्याय,सरफराज, हर्षित कुमार, अमित राज, विशाल समीर, मोहम्मद कैफ, अंकित राज, चंदन कुमार, शांतनु,क्लब सहित अन्य लोग उपस्थित थे।