whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27269393
Loading...


झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने निधन हुए उत्क्रमित उच्च विद्यालय गरबाँध नगर उंटारी के प्रभारी प्रधानाध्यापक-सह- नगर अनुमण्डल के संघीय उपाध्यक्ष स्व0 देवेंद्र राम को दिया श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा access_time 08-Nov-21, 01:19 PM visibility 649
Share



झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने  निधन हुए उत्क्रमित उच्च विद्यालय गरबाँध नगर उंटारी के प्रभारी प्रधानाध्यापक-सह- नगर अनुमण्डल के संघीय उपाध्यक्ष स्व0 देवेंद्र राम को दिया श्रद्धांजलि


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार के साथ सभी संघीय पदाधिकारियों ने विगत दिनों 27 अक्टूबर को हृदयाघात से निधन हुए उत्क्रमित उच्च विद्यालय गरबाँध नगर उंटारी के प्रभारी प्रधानाध्यापक-सह- नगर अनुमण्डल के संघीय उपाध्यक्ष स्व0 देवेंद्र राम की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित होकर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उनके परिजनों से मुलाकात कर इस दुःख की घड़ी में ढाँढस बंधाया। साथ ही साथ जिले के सैकड़ों माध्यमिक शिक्षकों से प्राप्त आर्थिक सहयोग राशि "एक लाख रुपये" भी दिवंगत शिक्षक स्व0 देवेन्द्र राम जी की पत्नी को श्राद्ध कार्य को सम्पादित करने हेतु जिलाध्यक्ष सुशील कुमार के द्वारा अपने संघीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने इस अवसर पर हार्दिक दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि हमसभी माध्यमिक शिक्षकों के बीच से स्व0 देवेंद्र राम जी जैसे संघर्षशील,मेहनती,कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित शिक्षक भाई का असामयिक निधन हो जाना बिलकुल ही अविश्वनीय महसूस हो रहा है। इनके आश्रितों के साथ जिले के तमाम माध्यमिक शिक्षकवृन्द पूरी आत्मीयता के साथ सदैव साथ हैं।हमने संघ के निर्माण के साथ-साथ एक विशाल "शिक्षक परिवार" का निर्माण किया है।यह माध्यमिक शिक्षक संघ जिले के तमाम माध्यमिक शिक्षकों के साथ हृदय से जुड़ा हुआ है और इनके हर सुख -दुःख में सदैव शामिल रहने का यथासंभव प्रयास करता है। जिलासचिव नागेन्द्र चौधरी ने कहा कि शिक्षक मित्र स्व0 देवेंद्र राम की कमी को भर पाना बेहद ही नामुमकिन है।
यह संघ इनके हर सुख-दुःख में परिवार के साथ सदैव खड़ा रहेगा। श्राद्ध कार्यक्रम में उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा के प्रधान सहायक ओमप्रकाश सिंह ने भी अपनी तरफ से परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए कहा कि मैं जिला शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा के सहयोग से स्व0 देवेंद्र राम के आश्रितों को विभागीय स्तर से यथासंभव मदद करने का सतत प्रयास करूंगा। स्व0 देवेंद्र राम की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विद्यालय परीक्षा समिति अध्यक्ष रिंकु कुमार पासवान, जिला संयुक्त सचिव सौरभ कुमार, सक्रिय शिक्षक हरेराम विश्वकर्मा, कमलेश कुमार राम,उदय कुमार रवि,नगर अनुमण्डल सचिव विनय कुमार, संजीत कुमार समेत कई उपस्थित शिक्षकों ने दिवंगत शिक्षक के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए हार्दिक दुःख व्यक्त किया।
साथ ही दिवंगत शिक्षक स्व0 देवेंद्र राम के आश्रित धर्मपत्नी को माध्यमिक शिक्षक संघ ने एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play