खरौंधी :
खरौंधी में छठ महापर्व को लेकर प्रशासन, विभिन्न क्लब और जनप्रतिनिधि के साथ मिलकर छठ घाटों की सफाई में हाथ बंटाने लगे हैं।
@2
खरौंधी थाना मुख्यालय के डोमनी नदी स्थित सूर्य मंदिर सिसरी एवं डोमनी नदी स्थित खरौंधी छठ घाट की साफ सफाई के लिए थाना प्रभारी अभय कुमार,जेएसआई सोनू कुमार,पंकज कुमार एएसआई सुनील सिंह,सुखराम उरांव सहित छठ घाट के पूजा समिति के लोगों के साथ मिलकर साफ सफाई सोमवार को अहले सुबह पहुंचकर छठ घाट की सफाई में हाथ बंटाया। थाना प्रभारी अभय कुमार ने छठ घाट में नहाने वाले छठ व्रतियों के लिए जरूरी सुविधाएं बहाल करने का निर्देश समिति के लोगों को दिया। सुरक्षा की दृष्टि से लेकर पुलिस चौकस है।

थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि उच्य पदाधिकारी के निर्देश पर एवं छठ महापर्व को देखते हुये साफ सफाई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा किया गया उन्होंने कहा कि झारखण्ड के पलामू प्रमंडल में लोक आस्था का महापर्व छठ बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है छठ पूजा नहाय खाय के साथ आज से शुरू हो रहा है ऐसे में पुलिस आज से पूरी तरह मुस्तेद रहेगी।